WPL 2025: DC-W vs RCB-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Delhi Capitals-W vs Royal Challengers Bengaluru-W के बीच का मैच?

WPL 2025: DC-W vs RCB-W, Match-4: दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच कौन जीतेगा?

WPL 2025 का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स वीमेन और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेन के बीच खेला जाएगा।

Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women (Image Credit- Twitter X)
Delhi Capitals Women vs Royal Challengers Bengaluru Women (Image Credit- Twitter X)

WPL 2025, DC-W vs RCB-W Match Prediction: महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन इस समय खेला जा रहा है। अभी तक दो मैच हुए हैं, लेकिन यह काफी ज्यादा रोमांचक रहे हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में जारी टूर्नामेंट का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।

दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं, तो इस हिसाब से इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यह मैच दोनों टीमों के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

DC-W vs RCB-W Match Details(दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच डिटेल्स):

मैच दिल्ली कैपिटल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला, चौथा मैच
वेन्यू कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा 
तारीख और समय रविवार, 17 फरवरी, 7ः30 pm IST
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Star Sports Network & JioHotstar

DC-W vs RCB-W-, Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 05
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते 04
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते 01
नो रिजल्ट 00
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

कोटांबी स्टेडियम की पिच गेंदबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां स्पिनरों को तेज गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा मदद मिलेगी। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ सकता है। टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

दिल्ली कैपिटल्स (DC-W):

शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, एलिस कैप्सी, सारा ब्राइस, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, निकी प्रसाद।

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W):

स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्हाइट, एलिस पैरी, राघवी विष्ट, रिचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जाॅर्जिया वेरहम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका सिंह ठाकुर।

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करती हुई नजर आई थीं। मुकाबले में शेफाली ने 18 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली थी। तो वहीं, कुछ ऐसी ही पारी एक बार फिर से फैंस को देखने को मिल सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- शिखा पांडे

पिछले मैच में अनुभवी शिखा पांडे ने दिल्ली को मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में दो सफलताएं दिलाई थीं। मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं, दिल्ली बनाम आरसीबी मैच में वह बेस्ट गेंदबाज साबित हो सकती हैं।

DC-W vs RCB-W Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले गेंदबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो  1

दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी

आरसीबी-W का पावरप्ले स्कोर- 44-55

पहली पारी का स्कोर- 170-180

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की

सिनैरियो  2

आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी

दिल्ली कैपिटल्स-W का पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 170-180

आरसीबी ने जीत हासिल की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp