WPL 2025, MI-W vs DC-W: नेट सिवर ब्रंट की कमाल की पारी के दम पर मुंबई ने बनाए 164 रन, पढ़ें पहली पारी का हाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2025, MI-W vs DC-W: नेट सिवर ब्रंट की कमाल की पारी के दम पर मुंबई ने बनाए 164 रन, पढ़ें पहली पारी का हाल

19.1 ओवर्स में ऑलआउट हुई मुंबई की पारी

Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)
Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women (Image Credit- Twitter X)

Womens Premier League 2025: जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन का दूसरा मैच आज 15 फरवरी, शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI-W vs DC-W) की महिला टीमों के बीच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर नेट सिवर ब्रंट की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 164 रन बनाए हैं। ब्रंट 59 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद रही। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 13 चौके लगाए।

दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए चाहिए 20 ओवरों में 165 रन

मुकाबले की पहली पारी के बारे में विस्तार से बात की जाए, तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की महिला टीम 19.1 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, टीम के लिए ऑलराउंडर नेट सिवर ब्रंट 80* रन बनाकर नाबाद रहीं।

ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में चार चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, आज बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया सिर्फ 11 रन ही बना सकी। तो वहीं, हेली मैथ्यूज को शून्य पर अनुभवी शिखा पांडे ने मेग लैनिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में अमेलिया कर 9 और सजीवन सजना सिर्फ 1 रनों का योगदान ही दे पाईं।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो एनाबेल सदरलैंड को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा शिखा पांडे को 2 और एलिसा कैप्सी और मीनू मणि को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या मुंबई इंडियंस से मिले 165 रनों के लक्ष्य का दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम पीछा कर पाती है या नहीं?

close whatsapp