WPL Auction 2025: अनकैप्ड भारतीय G.Kamalini को खरीदने के लिए MI ने पानी की तरह बहाया पैसा, 16 साल की उम्र में बनी करोड़पति
अनकैप खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा।
अद्यतन - Dec 15, 2024 4:27 pm

WPL Auction 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज 15 दिसंबर, रविवार को बेंगलुरू में हो रहा है। इस ऑक्शन में कुल 124 खिलाड़ियों पर बोली जारी है। तो वहीं इन खिलाड़ियों में से सभी पांच टीमें स्क्वाॅड में खाली पड़ी 19 जगहों को भरती हुई नजर आ रही हैं।
दूसरी ओर, इस ऑक्शन में शामिल 10 लाख के बेस प्राइस वाली अनकैप्ड भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी G.Kamalini को खरीदने के लिए, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI-W) पानी की तरह पैसा बहाती हुई नजर आई है।
चेन्नई की रहने वाले कमालिनी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी देर तक बिडिंग वाॅर देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर, युवा खिलाड़ी को टीम के साथ जोड़ लिया है। महज 16 साल की उम्र में करोड़पति बनी खिलाड़ी अब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएंगी।
16-year-old G Kamalini goes to Mumbai Indians for a whopping 1.6 Crore. 💰
1st Uncapped to get a bid in 2025 WPL Auction. #CricketTwitter | #WPLAuction | #WPL2025 pic.twitter.com/vOkzcxmtyV
— Female Cricket (@imfemalecricket) December 15, 2024
G.Kamalini के क्रिकेट करियर पर एक नजर
दूसरी ओर, 16 वर्षीय युवा खिलाड़ी के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने अभी तक घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया है। लेकिन वह हाल में ही साउथ जोन और ईस्ट जोन के खिलाफ हुए कुछ मुकाबलों में खेलती हुई नजर आई थी। इसके अलावा उभरती हुई युवा क्रिकेटर को आगामी अंडर- 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।
तो वहीं क्रिकहोरीज के मुताबिक G.Kamalini ने अब तक कुल 184 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 48.58 की औसत और 88.76 के स्ट्राइक रेट से कुल 5149 रन निकले हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 155* रहा, तो वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 31 अर्धशतक और 13 शतक निकले। साथ ही इन मैचों में गेंदबाजी में उन्होंने 20 की औसत और 4.67 की इकाॅनमी से 91 विकेट भी हासिल किए हैं।