WPL में BCCI ने लिया बड़ा फैसला, महिला ऑक्शनर को नीलामी के लिया किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL में BCCI ने लिया बड़ा फैसला, महिला ऑक्शनर को नीलामी के लिया किया शामिल

BCCI 12 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक करेगी।

Mallika Advani (Pic Source-Twitter)
Malika Advani (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 13 फरवरी को इस शानदार टूर्नामेंट का ऑक्शन मुंबई में रखा गया है। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस नीलामी को आयोजित करने के लिए एक महिला ऑक्शनर को शामिल किया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडर्न एंड कंटेम्पररी इंडियन आर्ट के लिए मुंबई स्थित आर्ट कलेक्टर कंसल्टेंट और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में पार्टनर मलिका आडवाणी नीलामी का संचालन करेंगी। इससे पहले रिचर्ड मैडली, चारू शर्मा और ह्यू एडमिडेस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी का हिस्सा रह चुके हैं।

BCCI 12 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक करेगी। इसी के साथ बोर्ड ने इस बात की भी पुष्टि की है कि नीलामी के दौरान हर घंटे सभी को स्ट्रेटजी ब्रेक मिलेगा। सभी फ्रेंचाइजियों को नियमित अंतराल में अपनी रणनीति की समीक्षा करने के लिए 10 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

कुल 409 खिलाड़ियों के ऊपर लगेगी बोली

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने कहा है कि, ‘हर सेट के खत्म होने के बाद सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रणनीति की समीक्षा करने के लिए थोड़ा समय दिया जाएगा। कितना समय दिया जाना है यह ऑक्शन वहां पर बता देंगे। प्रत्येक ब्रेक के बाद खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होने से 2 मिनट पहले वार्निंग घंटी बजेगी। हर ब्रेक के बाद खिलाड़ियों की नीलामी फिर से शुरू होगी। हर घंटे 10 मिनट का एक छोटा सा ब्रेक लिया जाएगा।’

बता दें, कुल 1525 खिलाड़ियों ने अपना नाम WPL के पहले सत्र की नीलामी के लिए रजिस्टर किया था लेकिन उनमें से 409 खिलाड़ियों का नाम ही लिस्ट में शामिल हुआ। इस नीलामी में 246 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी और 8 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी है।

यह शानदार टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।

close whatsapp