WPL ने मेरी आंखें खोल दी कि…: एलीसा हीली ने भारतीय टूर्नामेंट की जमकर प्रशंसा की
ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली ने हाल ही में जिओसिनेमा पर बात करते हुए महिला प्रीमियर लीग की जमकर प्रशंसा की।
अद्यतन - Dec 28, 2023 4:12 pm

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलीसा हीली ने हाल ही में जिओसिनेमा पर बात करते हुए महिला प्रीमियर लीग की जमकर प्रशंसा की।
मेग लैनिंग की कप्तानी के रूप में जगह लेने के बाद?
एलीसा हीली- इस उपलब्धि के लिए मैं काफी खुश हूं लेकिन उनकी जगह लेना बहुत ही मुश्किल है। एक कप्तान के रूप में और खिलाड़ी के रूप में मेग काफी सफल रही है और यह बात हम सब जानते हैं। उनकी जगह लेना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल होगा। मेरा नजरिया पूछा जाए तो मुझे काफी अच्छा मौका मिला है और मैं अपनी टीम की ओर से कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहूंगी।
फुल टाइम के लिए इस भूमिका को निभाना मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा और मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।’
कप्तानी को लेकर एलिसा हीली की योजना
एलिसा हीली: एक कप्तान के रूप में मेरे अंदर बिल्कुल भी अहंकार नहीं है। यह तानाशाही नहीं है। मैं यहां इसलिए नहीं हूं कि सबको समझाऊं कि उन्हें कैसा खेलना है। मुझे सिर्फ आने वाले युग के खिलाड़ियों को खेल की महत्वपूर्णता बतानी है और सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखना है। ऐसे कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी है जो आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
घरेलू क्रिकेट में भी कई लोगों ने अपनी-अपनी टीम के कप्तानी की है। मैं सबको प्रोत्साहित करती हूं कि अपने लिए आवाज जरूर उठानी चाहिए। अगर टीम को आने वाले 10 से 15 सालों में सफल बनाए रखना है तो यह बेहद जरूरी है।’
WPL से आपको क्या सीख मिली?
एलिसा हीली: महिला प्रीमियर लीग ने मेरी आंखें खोल दी कि भारतीय क्रिकेटर होना कैसा होता है। हम लोग यहां पर आकर भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह खेलते थे। महिला प्रीमियर लीग के साथ पुरुष और महिला क्रिकेट के रूप में नई पहचान मिली। हमें भारतीय खिलाड़ियों से भी काफी कुछ सीखने को मिलता है।’
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक कितना अंतर है?
एलिसा हीली: ऑस्ट्रेलिया में हम लोग खेल से काफी प्यार करते हैं। हम सिर्फ एक खेल को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। हम अपने एथलीट को काफी प्यार करते हैं। भारत में क्रिकेटर्स को सेलिब्रिटी माना जाता है और हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना बिलबोर्ड है। यह सब देखकर मेरी आंखें खुल गई है।’
पति मिचेल स्टार्क के ऊपर IPL में लगी बड़ी बोली को लेकर आप क्या कहना चाहेंगी?
एलिसा हीली: मैं नीलामी के समय जिम में टेस्ट मैच की तैयारी कर रही थी। यह मेरे लिए थोड़ा हैरान कर देने वाला था जब उनके ऊपर इतनी बड़ी बोली लगी। यह सच में काफी बड़ी रकम थी। स्टार्क के मुताबिक यह उनके लिए काफी अच्छा है। स्टार्क ने पिछले 8 सालों से आईपीएल नहीं खेला है और यह उनके लिए एक नया अनुभव होगा। वो भी अपनी भूमिका को अच्छी तरह से निभाना चाहेंगे।’