WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन का कार्यक्रम जारी किया

WPL 2027 (Image credit Twitter - X)
WPL 2027 (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस बार लीग के सभी मुकाबले दो शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें वडोदरा और मुंबई शामिल हैं। दोनों जगह 11-11 मैच खेले जाएंगे।

पांचों टीमें इस सीजन में खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट में लीग मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

WPL 2027 का पहला मैच 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी। दोनों टीमों के बीच पहले भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसे में सीजन की शुरुआत में ही फैंस को अच्छा मुकाबला देखने की उम्मीद होगी।

वडोदरा में टूर्नामेंट का पहला चरण 14 से 24 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 11 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सभी टीमें अपने अभियान को मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

26 जनवरी से मुंबई में होंगे मुकाबले

वडोदरा चरण पूरा होने के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंच जाएगा। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में 26 जनवरी से बाकी 11 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। लीग चरण के मैच 3 फरवरी तक चलेंगे। इसके बाद अंक तालिका के आधार पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा।

टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा। इसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ेंगी। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा।

खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस तरह WPL का पांचवां सीजन करीब तीन सप्ताह तक चलेगा और फैंस को महिला क्रिकेट के कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

WPL 2027 का शेड्यूल

मैच नंबर दिन तारीख समय घर दूर कार्यक्रम का स्थान
1 गुरुवार 14 जनवरी 2027 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस
Vadodara2 शुक्रवार 15 जनवरी 2027 7:30 PM गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
3 शनिवार 16 जनवरी 2027 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
4 रविवार 17 जनवरी 2027 7:30 PM यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
5 सोमवार 18 जनवरी 2027 7:30 PM गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
6 मंगलवार 19 जनवरी 2027 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स वडोदरा
7 बुधवार 20 जनवरी 2027 7:30 PM गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
8 गुरुवार 21 जनवरी 2027 7:30 PM यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
9 शुक्रवार 22 जनवरी 2027 7:30 PM गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
10 शनिवार 23 जनवरी 2027 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
11 रविवार 24 जनवरी 2027 7:30 PM यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स वडोदरा
12 मंगलवार 26 जनवरी 2027 7:30 PM मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई-सीसीआई
13 बुधवार 27 जनवरी 2027 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई
14 गुरुवार 28 जनवरी 2027 7:30 PM मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स मुंबई-सीसीआई
15 शुक्रवार 29 जनवरी 2027 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स मुंबई-सीसीआई
16 शनिवार 30 जनवरी 2027 7:30 PM मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई
17 रविवार 31 जनवरी 2027 7:30 PM यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई-सीसीआई
18 सोमवार 01 फरवरी 2027 7:30 PM मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई-सीसीआई
19 मंगलवार 02 फरवरी 2027 7:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स मुंबई-सीसीआई
20 बुधवार 03 फरवरी 2027 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स मुंबई-सीसीआई
21 शुक्रवार 05 फरवरी 2027 7:30 PM एलिमिनेटर मुंबई-सीसीआई
22 रविवार 07 फरवरी 2027 7:30 PM अंतिम मुंबई-सीसीआई

close whatsapp