सबके सामने संगीता फोगाट ने युजवेंद्र चहल का बना दिया मजाक, पीठ पर उठाकर प्रसिद्ध पहलवान ने.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबके सामने संगीता फोगाट ने युजवेंद्र चहल का बना दिया मजाक, पीठ पर उठाकर प्रसिद्ध पहलवान ने….

संगीता फोगाट इस कंपटीशन से एलिमिनेट हो गई है जबकि धनेश्वरी टॉप 5 में शामिल है और इस जबरदस्त टूर्नामेंट का फाइनल एपिसोड आज यानी 2 मार्च को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

Yuzvendra Chahal (Pic Source-Twitter)
Yuzvendra Chahal (Pic Source-Twitter)

हाल ही में प्रसिद्ध टीवी शो झलक दिखला जा की पार्टी के दौरान दिग्गज पहलवान संगीता फोगाट ने भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अपनी पीठ पर उठाया और उसके बाद उन्हें घुमाया। बता दें, संगीता फोगाट और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनेश्वरी वर्मा सोनी टीवी के डांस शो झलक दिखला जा में भाग ले रहे हैं।

संगीता फोगाट इस कंपटीशन से एलिमिनेट हो गई है जबकि धनेश्वरी टॉप 5 में शामिल है और इस जबरदस्त टूर्नामेंट का फाइनल एपिसोड आज यानी 2 मार्च को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनेश्वरी वर्मा को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सपोर्ट कर रहे हैं और उन्होंने तमाम फैंस यह गुजारिश की है कि वो अपना वोट धनेश्वरी को ही दे।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि झलक दिखला जा द्वारा एक पार्टी का आयोजन हुआ है जिसमें संगीता फोगाट ने चहल को अपनी पीठ पर उठाया हुआ है। यही नहीं प्रसिद्ध पहलवान ने भारतीय क्रिकेटर को अपनी पीठ पर उठाकर घूमा भी है।

यह रही वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

युजवेंद्र चहल की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में गिना जाता है। चहल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन काफी समय से उन्हें किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा नहीं गया है। चहल भी जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की भी शुरूआत जल्द होने वाली है और बेहतरीन लेग स्पिनर इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की ओर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। युजवेंद्र चहल की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर भी होगी जिसकी शुरुआत इसी साल जून महीने से होगी। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में भी चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?