ऋद्धिमान साहा को CAB से मिली NOC, त्रिपुरा के लिए मेंटर-कम-कप्तान के रूप में खेलेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋद्धिमान साहा को CAB से मिली NOC, त्रिपुरा के लिए मेंटर-कम-कप्तान के रूप में खेलेंगे

CAB ने NOC के साथ साहा को उनके भविष्य के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी।

Wriddhiman Saha (Image Source: BCCI)
Wriddhiman Saha (Image Source: BCCI)

दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को 2 जुलाई को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिला है। बता दें साहा ने अपने और CAB के बीच कुछ संघर्ष के बाद एसोसिएशन से NOC की मांग की थी। अब वह अगले सीजन से त्रिपुरा के लिए मेंटर-कम-कप्तान के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें, CAB के संयुक्त सचिव देबब्रत दास ने इससे पहले राज्य क्रिकेट के लिए साहा की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि वह इतने वर्षों तक राज्य के लिए खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद बयान से दुखी महसूस करते हैं।

CAB ने ऋद्धिमान साहा को लेकर दिया स्टेटमेंट

CAB ने ऋद्धिमान साहा को लेकर स्टेटमेंट में कहा कि, ‘मिस्टर ऋद्धिमान साहा CAB आए और अध्यक्ष अविषेक डालमिया को दिए आवेदन में एसोसिएशन से NOC मांगी। CAB ने साहा के अनुरोध पर सहमति दी और उन्हें दूसरे राज्य के लिए खेलने के लिए NOC प्रदान की। साथ ही CAB ने उन्हें उनके भविष्य के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी।

विवाद के शुरू होने के बाद साहा कथित तौर पर गुजरात और बड़ौदा क्रिकेट बोर्डों के अलावा कुछ और भी क्रिकेट बोर्डों के साथ बातचीत कर रहे थे लेकिन इन दोनों बोर्डों ने इससे इनकार कर दिया था। अंत में त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन (TCA) ने उन्हें अपने साथ शामिल किया।

साहा के प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 122 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने लगभग 42 के औसत से 6423 रन बनाए हैं। उन्होंने 38 अर्धशतक और 13 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 203* रन का रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहा ने कुल 40 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने 29.41 के औसत से 1353 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक और 3 शतक भी शामिल हैं। IPL 2022 में उनको गुजरात टाइटंस (GT) ने अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करते हुए कई मुकाबलों में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और टीम को उनकी पहली IPL ट्रॉफी जिताई थी। उन्होंने कुल 11 मुकाबलों में 317 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन का रहा था।

close whatsapp