गांगुली के बाद अब हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर साहा ने शुरू की बयानबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

गांगुली के बाद अब हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर साहा ने शुरू की बयानबाजी

BCCI ने 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया।

Wriddhiman Saha (Image Source: AFP/Getty Images)
Wriddhiman Saha (Image Source: AFP/Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 19 फरवरी को टीम का एलान किया। टेस्ट टीम में चयनित खिलाड़ियों में चार दिग्गजों का नाम नहीं है। जिसमे अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा और इशांत शर्मा शामिल हैं। पुजारा और रहाणे दोनों बल्लेबाज लम्बे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। वहीं बढ़ती उम्र के कारण साहा भी टीम से बाहर किया गया है।

रिद्धिमान साहा को टेस्ट टीम से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से साहा और ऋषभ पंत टेस्ट टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन पिछले दो सालों में साहा की तुलना में पंत आगे निकल गए हैं। इस बीच साहा ने हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राहुल द्रविड़ ने पहले ही साफ कर दिया था कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में उनका चयन नहीं होगा।

साहा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान बताया कि “रिद्धि मुझे नहीं पता ये कैसे कहना है। लेकिन पिछले कुछ समय से चयनकर्ता और टीम प्रबंधन विकेटकीपर के रूप में नए चेहरे को देखना चाहते हैं। क्योंकि आप विकेटकीपर के रूप में हमारी पहली पसंद नहीं है, आप कुछ समय से खेल नहीं रहे हैं। हम इस समय एक युवा विकेटकीपर को तैयार की कोशिश कर रहे हैं।” मैंने कहा, “ठीक है, कोई बात नहीं”

साहा ने द्रविड़ से साफ तौर पर कहा कि वह अभी सन्यास नहीं लेन चाहते हैं

37 वर्षीय साहा के अनुसार द्रविड़ ने उनसे कहा कि अगर आपको श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुना गया तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। साहा ने बताया राहुल भाई ने मुझसे कहा था  कि “अगर आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो आप विचार कर सकते हैं।” मैंने जवाब में कहा कि “मैं अभी सन्यास नहीं लेना चाहता क्योंकि अभी मुझमे क्रिकेट बाकी है। मैं अभी खेलूंगा।”

रिद्धिमान साहा से जब पूछा गया था कि वह रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेल रहे हैं तो उन्होंने बताया “मेरे रणजी न खेलने से टीम में चयन का कोई लेना-देना नहीं है। मेरी पत्नी को कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था और वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। मैं अपने परिवार को समय देना चाहता हूं। इसलिए मैंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) को स्पष्ट कर दिया कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से सीजन में उपलब्ध नहीं रहूंगा।”

close whatsapp