गेंद पकड़ने के लिए सुपरमैन बन जाते हैं Wriddhiman Saha, घरेलू क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

गेंद पकड़ने के लिए सुपरमैन बन जाते हैं Wriddhiman Saha, घरेलू क्रिकेट में मचा रहे हैं धमाल

Tripura से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं अब Wriddhiman Saha

Wriddhiman Saha (Image Credit- Instagram)
Wriddhiman Saha (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले कुछ खिलाड़ी अचानक गायब हुए हैं, जिसमें से एक नाम Wriddhiman Saha का भी है। जहां साहा को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम के साथ नहीं रखा गया है, वहीं जब वो टीम से बाहर हुए तो काफी विवाद भी सामने आया था। लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी है और साहा लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने में लगे हुए हैं।

गुजरात टीम में बने रहेंगे Wriddhiman Saha

भले ही Wriddhiman Saha को टीम इंडिया से अब मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन ये खिलाड़ी IPL लगातार खेल रहा है। इस साल IPL में साहा ने गुजरात टीम से दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी पर टीम ने भरोसा जताया है। जहां हाल ही में गुजरात टीम ने साहा को रिटेन किया है, वहीं IPL में साहा बल्ले के साथ-साथ विकेट के पीछे भी कमाल करते हैं और उन्होंने इस साल लगभग सारे मैच खेले थे।

Wriddhiman Saha में आज भी वो बात है

*Tripura से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं अब Wriddhiman Saha।
*साहा ने विजय हजारे ट्रॉफी से जुड़ा एक वीडियो किया शेयर।
*इंस्टा वीडियो में इस खिलाड़ी ने विकेटों के पीछे पकड़ा है शानदार कैच।
*आज भी पहले की तरह है साहा की शानदार फिटनेस।

ये वीडियो पोस्ट किया है Wriddhiman Saha ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

टीम इंडिया को याद कर इमोशनल हुए था ये खिलाड़ी

साहा टीम इंडिया से लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलते थे लगातार, वहीं उन्होंने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। ऐसे में इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेसे 2 साल हो गए हैं, वहीं 2 साल होते ही साहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और अपने आखिरी टेस्ट मैच को याद कर ये खिलाड़ी काफी इमोशनल भी हो गया था। साथ ही अब साहा की टीम इंडिया में वापसी नहीं होगी और वो आपको घरेलू क्रिकेट खेलते हुए ही नजर आने वाले हैं।

साहा का इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wriddhiman Saha (@wriddhi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?