रिलीज हुआ WTC 2023-25 Cycle , इंग्लैंड खेलेगा सबसे ज्यादा मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिलीज हुआ WTC 2023-25 Cycle , इंग्लैंड खेलेगा सबसे ज्यादा मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल 

WTC के तीसरे सीजन की शुरूआत 16 जून से शुरू होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज से हो जाएगी

Australia Test Team (Image Credit- Twitter)
Australia Test Team (Image Credit- Twitter)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे 2023-25 सत्र के लिए फुल शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस सीजन की शुरूआत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने 16 जून को एजबस्टन बर्मिंघम में होने वाले एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच से हो जाएगी।

बता दें कि पिछले हफ्ते वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया इस सीजन के दौरान कुल 9 मैच घर से बाहर खेलेगी, जिसमें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा वह घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत, पाकिस्तान के साथ तीन और वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

इस सत्र के दौरान इंग्लैंड खेलेगी सबसे अधिक मैच

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट की इस समय बेहतरीन टीमों में शुमार बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के आगामी सत्र में सबसे ज्यादा 21 मैच खेलती हुई नजर आएगी। जिसमें से इंग्लिश टीम 10 टेस्ट मैच होम ग्राउंड और 11 टेस्ट मैच विदेशों में खेलती हुई नजर आने वाली है।

तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है वो भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का हिस्सा हैं। इस हिसाब से टीम इंडिया WTC के आगामी सत्र की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी।

यहां देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पूरा शेड्यूल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25

होम  अवे
टीम  विरोधी टीम-1 होम  विरोधी टीम-2 होम  विरोधी टीम-3 होम  विरोधी टीम-1 अवे विरोधी टीम-2 अवे विरोधी टीम-3 अवे
ऑस्ट्रेलिया भारत 5 वेस्टइंडीज 2 पाकिस्तान 3 न्यूजीलैंड 2 इंग्लैंड 5 श्रीलंका 2
बांग्लादेश न्यूजीलैंड 2 साउथ अफ्रीका 2 श्रीलंका 2 भारत 2 वेस्टइंडीज 2 पाकिस्तान 2
इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 5 वेस्टइंडीज 3 श्रीलंका 2 न्यूजीलैंड 3 भारत 5 पाकिस्तान 3
भारत न्यूजीलैंड 3 इंग्लैंड 5 बांग्लादेश   2 ऑस्ट्रेलिया 5 वेस्टइंडीज 2 साउथ अफ्रीका 2
न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया 2 इंग्लैंड 3 साउथ अफ्रीका 2 भारत 3 बांग्लादेश 2 श्रीलंका 2
पाकिस्तान इंग्लैंड 3 वेस्टइंडीज 2 बांग्लादेश 2 ऑस्ट्रेलिया 3 साउथ अफ्रीका 2 श्रीलंका 2
साउथ अफ्रीका भारत 2 पाकिस्तान 2 श्रीलंका 2 न्यूजीलैंड 2 वेस्टइंडीज 2 बांग्लादेश 2
श्रीलंका न्यूजीलैंड 2 ऑस्ट्रेलिया 2 पाकिस्तान 2 इंग्लैंड 2 Sसाउथ अफ्रीका 2 बांग्लादेश 2
वेस्टइंडीज भारत 2 साउथ अफ्रीका 2 बांग्लादेश 2 ऑस्ट्रेलिया 2 इंग्लैंड 3

close whatsapp