WTC 2023-25 Cycle: जानें 9 टीमों में कौन-सी 2 टीमें फाइनल में अपनी जगह कर सकती हैं पक्की - 9 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023-25 Cycle: जानें 9 टीमों में कौन-सी 2 टीमें फाइनल में अपनी जगह कर सकती हैं पक्की

इस समय WTC 2023-25 चक्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है, जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है।

3- न्यूजीलैंड

Newzealand Test Team (Image Credit- Twitter)
Newzealand Test Team (Image Credit- Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में अभी तक न्यूजीलैंड टीम ने सिर्फ 6 टेस्ट खेले हैं। इन 6 टेस्ट में उन्होंने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि बचे हुए तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का जीत प्रतिशत 50 है। न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ उन्हीं के घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

अगर टीम को इस चक्र के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें बचे हुए 96 अंकों में 65 अंक हासिल करने होंगे। इसके अलावा उन्हें श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की सीरीज में भाग लेना है। बचे हुए 8 मुकाबलों में न्यूजीलैंड टीम को कम से कम 5 में जीत दर्ज करनी होगी।

Previous
Page 3 / 9
Next

close whatsapp