WTC 2023-25 Points Table: सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान को हराने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से हराया

Advertisement

Australia Cricket Team (Image Source: X)

WTC 2023-25 Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में मेहमान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया है। इस जीत के बाद कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023-25) के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि डब्ल्यूटीसी 2023-25 के साइकल में ऑस्ट्रेलिया की यह पांचवीं जीत है और 56.25 प्रतिशत के साथ उसके 54 पॉइंट्स हो गए हैं। इसके बाद भारत 54.16 प्रतिशत और 26 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं साउथ अफ्रीका 50 प्रतिशत और 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया

इससे पहले भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पायदान पर थी, जब उसने साउथ अफ्रीका को केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराया था। हालांकि, उसकी यह नंबर-1 पोजीशन ज्यादा दिन तक उसके पास रह नहीं पाई। अब ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में भी पहले स्थान पर काबिज है, जबकि भारतीय टीम को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह दूसरे स्थान पर है।

अब इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद बदलाव देखने को मिल सकता है। इंग्लैंड की टीम इस WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है, अगर वह भारत के खिलाफ सीरीज जीतने में कामयाब रहता है तो वह खुद की स्थिति मजबूत करने की दिशा में होगी।

आपको बता दें कि टीम इंडिया इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो साइकल के फाइनल में जगह बना चुकी है। लेकिन उसे दोनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पहली बार न्यूजीलैंड ने हराया, जबकि हाल में ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल लेटेस्ट अपडेट

नंबर टीम जीत प्रतिशत अंक जीत हार ड्रॉ
1. ऑस्ट्रेलिया 56.25 54 5 2 1
2. भारत 54.16 26 2 1 1
3. न्यूजीलैंड 50 12 1 1 0
4. बांग्लादेश 50 12 1 1 0
5. साउथ अफ्रीका 50 12 1 1 0
6. पाकिस्तान 36.66 22 3 2 0
7. वेस्टइंडीज 16.67 4 0 1 1
8. इंग्लैंड 15 9 2 2 1
9. श्रीलंका 0 0 0 0 0

ये भी पढ़ें-  ‘बड़े दिलवाले’ निकले डेविड वॉर्नर, अपनी सबसे अजीज चीज मैदान पर ही दे गए गिफ्ट के तौर पर

Advertisement