5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी
WTC 2023-25 Points Table: साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराने के बाद WTC पाॅइंट टेबल में टाॅप पर पहुंची टीम इंडिया
भारत ने साउथ अफ्रीका के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया है।
अद्यतन - जनवरी 4, 2024 7:19 अपराह्न
Advertisement
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद केप टाउन में हुए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार वापसी की है। गौरतलब है कि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है।
Advertisement
Advertisement
तो वहीं अब इस जीत का फायदा भारतीय टीम को वर्ल्ड कप टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट टेबल में पहुंचा है। बता दें कि इस जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की पाॅइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
बता दें कि यह भारत की जारी साइकल में कुल दूसरी जीत है। सेंचुरियन टेस्ट मैच में हार के बाद भारत छठे नंबर पहुंच गई थी, लेकिन केप टाउन में जीत हासिल करने के बाद भारत नंबर एक के पायदान को हासिल करने में कामयाब रही है।
बता दें कि भारत फिलहाल 54.16 प्रतिशत अंकों के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं, तो वहीं उसके इस समय 26 पाॅइंट है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर 12 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका और तीसरे नंबर पर इतने ही अंको के साथ न्यूजीलैंड मौजूद है।
देखें साउथ अफ्रीका पर भारत की जीत के बाद WTC पाॅइंट टेबल का हाल
पोजिशन | टीम | पाॅइंट प्रतिशत | पाॅइंट्स | जीत | हार | ड्राॅ | पेनल्टी |
1 | भारत | 54.16 | 26 | 2 | 1 | 1 | -2 |
2 | साउथ अफ्रीका | 50.00 | 12 | 1 | 1 | 0 | 0 |
3 | न्यूजीलैंड | 50.00 | 12 | 1 | 1 | 0 | 0 |
4 | ऑस्ट्रेलिया | 50.00 | 42 | 4 | 2 | 1 | -10 |
5 | बांग्लादेश | 50.00 | 12 | 1 | 1 | 0 | 0 |
6 | पाकिस्तान | 45.83 | 22 | 2 | 2 | 0 | -2 |
7 | वेस्ट इंडीज | 16.67 | 4 | 0 | 1 | 1 | 0 |
8 | इंग्लैंड | 15.00 | 9 | 2 | 2 | 1 | -19 |
9 | श्रीलंका | 0.00 | 0 | 0 | 2 | 0 | 0 |
साथ ही आपको बता दें कि इस पाॅइंट टेबल में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के परिणाम के बाद और बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर पाकिस्तान इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो वह जाहिर तौर पर पाॅइंट टेबल में खुद की स्थिति को और मजूबत करेगी।
इसके अलावा आपको बता दें कि भारतीय इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्रों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी, लेकिन उसे हर बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इस बार भारत की निगाहें WTC फाइनल में जगह बनाने के अलावा खिताब को भी अपने नाम करने पर होंगी।
ये भी पढ़ें- ‘आप 5 दिनों का टेस्ट मैच क्यों रखते हैं’ टेस्ट मैचों के जल्दी खत्म होने पर Aakash Chopra ने दिया चौंकाने वाला बयान
Advertisement
cricket news in hindiताजा क्रिकेट खबरभारतीय क्रिकेट टीमवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship)साउथ अफ्रीका बनाम भारत