WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री, इस खिलाड़ी को किया रिप्लेस

यशस्वी जायसवाल को WTC फाइनल के लिए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

Yashasvi Jaiswal And Ruturaj Gaikwad (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल में होगा। वहीं इसे लेकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और इस मुकाबले के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल 30 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर सहित कई खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। वहीं अब टीम इंडिया के साथ जल्द ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भी जुड़ने वाले हैं।

यशस्वी जायसवाल जल्द ही WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे

बता दें यशस्वी जायसवाल जल्द ही WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे। दरअसल उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया है। बता दें ऋतुराज गायकवाड़ को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन अगले महीने वह शादी करने जा रहे हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड नहीं जा सकेंगे।

ऐसे में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया है। वहीं इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार BCCI ने यशस्वी जायसवाल को इसे लेकर प्रैक्टिस करने के लिए भी कहा है। दरअसल उनके पास पहले से UK का वीजा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही लंदन के लिए उड़ान भरेंगे।

बता दें ऋतुराज गायकवाड़ ने BCCI को सूचित किया था कि वह 5 जून के बाद ही टीम का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने BCCI से उनके (ऋतुराज गायकवाड़) रिप्लेसमेंट की मांग की। जिसके बाद यशस्वी जायसवाल को चुना गया। बता दें जायसवाल आईपीएल 2023 में काफी शानदार फॉर्म में थे। उनके इस फॉर्म के आधार पर ही टीम में मौका दिया गया।

Advertisement