बीच IPL में WTC फाइनल को लेकर BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को दी कड़ी चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीच IPL में WTC फाइनल को लेकर BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को दी कड़ी चेतावनी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल जून 2023 में इंग्लैंड में खेला जाएगा।

Mohammad Siraj Mohammad Shami (Photo Source: Twitter)
Mohammad Siraj Mohammad Shami (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल का 16वां सीजन खेलने में व्यस्त हैं। IPL खत्म होने के तुरंत बाद जून में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में खेला जाएगा। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट सीरीज जीतकर WTC फाइनल में प्रवेश किया था।

आईपीएल का यह सीजन काफी ज्यादा लंबा चलने वाला है जिसके चलते खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देने की जरूरत है। इसी बीच BCCI ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर भारतीय गेंदबाजों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है।

BCCI ने गेंदबाजों के लिए जारी की स्पेशल गाइडलाइन

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। पिछली बार WTC फाइनल में भारत को विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम इस बार ट्रॉफी जीतते हुए नजर आ सकती है।

BCCI ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले बल्लेबाजों को वर्कलोड मैनेज करने की हिदायत दी थी। जिससे वह WTC फाइनल और आगामी वर्ल्ड कप के लिए तरोजाता रहे। BCCI ने अब गेंदबाजों के लिए भी ऐसा ही गाइडलाइन जारी कर दिया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के दौरान भारतीय गेंदबाज रेड बॉल से अभ्यास करते हुए नजर आ सकते हैं। बोर्ड ने गेंदबाजों को कुछ स्पेशल टारगेट भी दिए हैं। हर प्लेयर्स को टारगेट पूरा करने के बाद बोर्ड को रिपोर्ट करना होगा।

भारतीय बोर्ड ने गेंदबाजों को रिपोर्ट करने से एक हफ्ते पहले 200 गेंदे फेंकने का भी निर्देश दिया है। आईपीएल होम-अवे फॉर्मेट खेला जा रहा है। हर बार अलग वेन्यू के चलते खिलाड़ी ज्यादा ट्रैवल करते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते वह ज्यादा अभ्यास नहीं कर पाएंगे, इसलिए बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया।

सब फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है- रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय गेंदबाजों के फिटनेस की जिम्मेदारी फ्रेंचाइजियों को सौंपी दी है। रोहित शर्मा ने कहा, ‘अब सारी जिम्मेदारी फ्रेंचाइजी की है हमने उन्हें निर्देश दिए हैं। लेकिन अंत में सब फ्रेंचाइजियों पर ही निर्भर करता है, लेकिन यह जिम्मेदारी खिलाड़ियों की भी है। उन्हें अपने शरीर का ख्याल खुद रखना होता है।’

close whatsapp