WTC 2023: न्यूजीलैंड की मदद से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC 2023: न्यूजीलैंड की मदद से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया!

न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज अहम है WTC फाइनल के लिहाज से।

New Zealand v Sri Lanka India V Australia (Photo Source: Twitter)
New Zealand v Sri Lanka India V Australia (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वहीं इस वक्त दूसरा फाइनलिस्ट बनने के लिए भारत और श्रीलंका के बीच जंग चल रही है, जहां श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है।ऐसे में अब न्यूजीलैंड टीम भारत को WTC फाइनल में प्रवेश करने में मदद कर सकती है।

इस तरह WTC के फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है, वहीं चौथा टेस्ट जीतकर भारत WTC फाइनल में जगह पक्की कर सकती है, लेकिन अगर ये मैच ड्रॉ रहा या फिर टीम हार जाती है। तो उसके बाद टीम को किसी और की मदद की जरूरत पड़ने वाली है।

पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, अब ये ही न्यूजीलैंड टीम लंका के खिलाफ जीतकर टीम इंडिया का आसान कर सकती। फिलहाल  श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए न्यूजीलैंड को मात्र 257 रनों की जरूरत है।

पहले मैच में जीत दर्ज कर और सीरीज में 1-0 की लीड लेकर न्यूजीलैंड श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रेस से बाहर कर देगी। वहीं श्रीलंका को अगर WTC फाइनल में पहुंचना है तो फिर सीरीज को 2-0 से जीतना होगा। अगर एक भी मैच ड्रॉ भी होता है, तब फिर टीम इंडिया WTC फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इंग्लैंड में खेला जाएगा WTC फाइनल

दूसरी ओर अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज कर भारतीय टीम 62.5 PCT के साथ पाइंट टेबल में आगे बढ़ेगी वहीं हार टीम को 56.9 PCT पर लाकर रख देगी। श्रीलंकाई टीम इस वक्त 53.33 PCT के साथ WTC के पाइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर विराजमान है। अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को सीरीज में 2-0 से हरा देगी तो टीम 61.1 PCT के साथ WTC फाइनल में प्रवेश कर सकती है। WTC का फाइनल मुकाबला 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा।

close whatsapp