तो क्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे केन विलियमसन? - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो क्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे केन विलियमसन?

न्यूजीलैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर केन विलियमसन की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Kane Williamson (Pic Source-Twitter)
Kane Williamson (Pic Source-Twitter)

11 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बेहतरीन मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में टीम के कप्तान केन विलियमसन ने भी वापसी की थी। यही नहीं केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेली। हालांकि, मैच के दौरान उनके अंगूठे में चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा। उनकी चोट को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है।

न्यूजीलैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर केन विलियमसन की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘एक्स-रे में केन विलियमसन के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। वो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में बने रहेंगे और हम उम्मीद करते हैं कि अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबलों में वो पूरी तरह से ठीक हो जाए और टीम में बेहतरीन वापसी कर पाए। उनके कवर के रूप में टॉम ब्लंडेल भारत आएंगे।’

यह रहा Blackcaps का ट्वीट:

बता दें, न्यूजीलैंड ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 99 रनों से जीत दर्ज की थी। बांग्लादेश को उन्होंने 8 विकेट से हराया था।

फिलहाल न्यूजीलैंड के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे की केन विलियमसन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए ताकि अगर उनकी टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई तो उन्हें केन विलियमसन की काफी जरूरत होने वाली है। टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?