5 छक्कों ने नहीं तोड़ा यश दयाल का हौसला, अब वीडियो शेयर कर खुद को दिखाया मजबूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 छक्कों ने नहीं तोड़ा यश दयाल का हौसला, अब वीडियो शेयर कर खुद को दिखाया मजबूत

इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ यश दयाल ने अपनी एक खास रील की है शेयर।

Yash Dayal (Image Credit- Instagram)
Yash Dayal (Image Credit- Instagram)

भारत में इस समय घरेलू क्रिकेट में एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं, यश दयाल का नाम भी इस लिस्ट में टॉप पर आता है। वहीं इस तेज गेंदबाज के लिए ये साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उसके बाद भी यश ने हार नहीं मानी है। साथ ही इस गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है और खुद को मजूबत दिखानी की कोशिश की है।

यश दयाल कभी याद नहीं रखेंगे IPL 2023 का सीजन

IPL 2023 का सीजन यश दयाल ने गुजरात टीम से खेला था, इसी दौरान GT टीम का KKR से एक मैच हुआ था। उसी मैच में यश के एक ओवर में KKR टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 5 गेंदों पर 5 छक्के मारे थे, जिसने इस गेंदबाज का हौसला तोड़ दिया था। साथ ही इस मैच के बाद यश का वजन भी काफी ज्यादा गिर गया था और वो काफी कम ही मैदान पर नजर आए थे।

इतनी जल्दी हारने वाले तेज गेंदबाज नहीं हैं यश दयाल

*इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ यश दयाल ने अपनी एक खास रील की है शेयर।
*इस Reel वीडियो में यश ने दिखाया है साल 2023 का क्रिकेट सफर।
*जिसमें उनके अच्छे पल से लेकर बुरे पल शामिल हैं, साथ ही कैप्शन भी खास है।
*दूसरी ओर यश ने अपने पोस्ट पर Limited कमेंट्स का डाल रखा है ऑप्शन।

यश दयाल ने ये रील वीडियो की है इंस्टाग्राम पर शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yash dayal (@imyash_dayal)

RCB टीम ने इस खिलाड़ी पर जताया है भरोसा

IPL के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले गुजरात टीम ने यश को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी की किस्मत ही खुल गई। जहां दुबई में हुए मिनी ऑक्शन के दौरान यश पर RCB टीम ने भरोसा जताते हुए, उन्हें खरीद लिया। RCB टीम ने इस खिलाड़ी को 5 करोड़ की राशि में अपने नाम किया था, साथ ही इस टीम का कहना है कि उन्हें यश पर पूरा भरोसा है। वैसे यश कई बार टीम इंडिया के नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं।

गेंदबाज के लिए RCB का पोस्ट

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?