RCB टीम के खिलाड़ियों ने किए एक खास मंदिर के दर्शन, यश दयाल ने खुद शेयर की तस्वीरें
RCB के गेंदबाज यश दयाल ने शेयर की सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2025 12:37 अपराह्न

RCB टीम ने IPL 2025 का आगाज जीत के साथ किया था, वहीं बीच-बीच में टीम को हार का सामना भी करना पड़ रहा है। दूसरी ओर टीम अपना अगला मैच 13 अप्रैल के दिन खेलेगी, लेकिन उससे पहले आरसीबी के कुछ खिलाड़ी एक खास जगह पहुंचे थे और उसकी तस्वीरें यश दयाल ने शेयर की है।
अपने घर में हार ही रही है RCB टीम
जी हां, IPL 2025 में अभी तक RCB टीम ने कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। जो दो मैच RCB टीम हारी है, वो दोनों ही मैच उनके घरेलू मैदान पर हुए थे। पहले इस टीम को बेंगलुरु में गुजरात ने मात दी थी, उसके बाद हाल ही में दिल्ली टीम ने भी RCB को बेंगलुरु में हार का स्वाद चखाया है। वहीं उस मैच में केएल राहुल ने कमाल की पारी खेलकर, एक खास जश्न मनाया था और वो काफी वायरल हुआ था।
RCB टीम के खिलाड़ी पहुंचे एक खास मंदिर
*RCB के गेंदबाज यश दयाल ने शेयर की सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें।
*तस्वीरों में यश नजर आए राजस्थान में मौजूद खाटू श्याम जी के मंदिर में।
*अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ इस खास मंदिर के दर्शन करने पहुंचा था गेंदबाज।
*इस दौरान इन खिलाड़ियों को मंदिर प्रशासन की तरफ से दी गई एक खास तस्वीर।
यश दयाल ने शेयर की मंदिर से कुछ तस्वीरें
RR टीम का कैसा प्रदर्शन रहा है अभी तक इस सीजन
दूसरी ओर संजू की कप्तानी वाली राजस्थान टीम का इस सीजन अभी तक मिला-जुला प्रदर्शन रहा है, वहीं IPL 2025 में RR टीम पहली बार जयपुर में मैच खेलने उतरेगी। राजस्थान टीम ने इस सीजन कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वैसे इस बार RR टीम के कई स्टार खिलाड़ी अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है।