IND vs ENG: यशस्वी जायवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर नाम किए ये खास रिकाॅर्ड, कांबली-गावस्कर की एलीट लिस्ट में हुए शामिल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: यशस्वी जायवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर नाम किए ये खास रिकाॅर्ड, कांबली-गावस्कर की एलीट लिस्ट में हुए शामिल 

नवंबर 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जायसवाल

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में, इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। मैच में जायसवाल ने 209 रनों की शानदार पारी खेली है। तो वहीं इस दोहरे शतक के साथ जायसावल ने कुछ खास रिकाॅर्ड के साथ सुनील गावस्कर और विनोद कांबली जैसे एलीट खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करवा लिया है।

इस खास रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना दोहरा शतक 277 गेंदों में पूरा किया और वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल ने यह कारनामा 22 साल और 36 दिन की उम्र में किया।

इसके अलावा वह पहले ऐसे बाएं हाथ के खिलाड़ी है जिन्होंने साल 2008 के बाद से भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया हो। आखिरी बार पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रनों की शानदार पारी खेली थी।

इसके अलावा वह नवंबर 2019 के बाद से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले मयंक अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था। साथ ही वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बाएं हाथ के कुल चौथे खिलाड़ी हैं। जायसवाल से पहले गौतम गंभीर (1बार), विनोद कांबली (दो बार), सौरव गांगुली (1बार) ही इस आंकड़े को छू पाए हैं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो जायसवाल की कमाल की पारी की बदौलत, भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए। तो वहीं दूसरे दिन जब इंग्लैंड बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने 253 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए और वह पहली पारी के आधार पर भारत से 143 रनों से पिछड़ गई।

दिन की समाप्ति पर भारत ने 5 ओवर बाद दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं, और इंग्लैंड पर 171 रनों की बढ़त बना ली है। क्रीज पर इस समय रोहित शर्मा 13* और यशस्वी जायसवाल 15* रन बनाकर मौजूद हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?