यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ और सिर्फ, धोनी के नाम की माला जप रहे हैं
यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी पर दिया बयान।
अद्यतन - Jul 12, 2023 2:14 pm

भले ही अब धोनी टीम इंडिया से नहीं खेलते हैं, लेकिन उसके बाद भी टीम के खिलाड़ी उन्हें अपने-अपने तरीके से याद करते हैं। सीनियर से लेकर जूनियर खिलाड़ी अपनी सफलता के पीछे माही का हाथ बताते हैं, इस कड़ी में पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी थाला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और इन दोनों ही खिलाड़ियों ने एक वीडियो में जमकर धोनी की तारीफ करते हुए बड़े-बड़े बयान दे डाले हैं।
धोनी की तस्वीरें वायरल होते देर नहीं लगती
हाल ही में धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए थे। जहां इन वीडियो और तस्वीरों में माही का अलग लुक नजर आया था। इससे पहले उन्हें अपने जन्मदिन के अगले दिन एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें माही अपने Dogs को केक खिलाते हुए नजर आ रहे थे और उस वीडियो ने भी सनसनी मचा दी थी। वैसे माही सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं और वो साल में मुश्किल से कुछ पोस्ट शेयर करते हैं।
जायसवाल और ऋतुराज के लिए धोनी भगवान से कम नहीं है
*यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी पर दिया बयान।
*माही सर से पहली बार मिला तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे- जायसवाल।
*यशस्वी जायसवाल ने कहा की मैं धोनी के साथ समय बिताना चाहता हूं।
*मैं लकी हूं की माही भाई के साथ 2-3 महीने बिताता हूं- ऋतुराज ।
धोनी को लेकर युवा खिलाड़ियों ने दिया ये बयान
ऋतुराज को करना होगा इंतजार, जायसवाल का डेब्यू पक्का
दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक बयान से साफ हो गया है की, पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का डेब्यू हो रहा है। जिसके बाद हिटमैन और जायसवाल टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपनिंग करेंगे। तो वहीं गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ को शायद ही पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिले।