Biryani को लेकर हुआ जमकर बवाल, Yashasvi Jaiswal और सिराज ने पूछे एक-दूसरे से तीखे सवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Biryani को लेकर हुआ जमकर बवाल, Yashasvi Jaiswal और सिराज ने पूछे एक-दूसरे से तीखे सवाल

सिराज और Yashasvi Jaiswal ने गजब इंस्टा स्टोरी शेयर की।

Yashasvi Jaiswal And Siraj (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal And Siraj (Image Credit- Instagram)

मैदान के साथ-साथ Yashasvi Jaiswal अब सोशल मीडिया का खेल भी समझ गए हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी इंस्टाग्राम की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहता है और वहां से भी नोट छापता है। इस बीच इंस्टा स्टोरी के जरिए अब यशस्वी ने अपने साथी खिलाड़ी से पंगा ले लिया है और इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीरें एक खास कारण के चलते वायरल हो रही है।

एक प्रारूप में नहीं हुआ Yashasvi Jaiswal का डेब्यू

Yashasvi Jaiswal को सबसे पहले टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला था, इस दौरान उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगा दिया था। उसके बाद उन्होंंने टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया और वहां भी बल्ले का दम दिखाया, लेकिन अभी तक यशस्वी ने टीम इंडिया से अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है। वहीं आगे भी उन्हें इस प्रारूप में खेलने के लिए इंतजार करना होगा।

Yashasvi Jaiswal और सिराज के बीच हुई Biryani के लिए जंग

*तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और Yashasvi Jaiswal ने इंस्टा स्टोरी शेयर की
*दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर में नजर आई Biryani, किया था एक-दूसरे को टैग
*यशस्वी ने लिखा- सिराज हैदराबादी Biryani कौन खाता है, तो सिराज ने भी दिया जवाब
*गेंदबाज ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर के साथ लिखा- अगली बार हैदराबादी Biryani भेजना

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Yashasvi Jaiswal और सिराज ने

Yashasvi Jaiswal And Siraj (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal And Siraj (Image Credit- Instagram)

सिराज नहीं खेल रहे हैं Duleep Trophy

पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम Duleep Trophy की एक टीम में आया था, इस बीच गेंदबाज को लेकर नई अपडेट आई है। इस अपडेट के तहत अब सिराज Duleep Trophy के पहले राउंड से बाहर हो गए हैं, जहां तबियत खराब होने के कारण ये खिलाड़ी बाहर हुआ है। वहीं सिराज की जगह अब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी टीम में आए हैं, तो तेज गेंदबाज उमरान मलिक और ऑलराउंडर जडेजा भी बाहर हो गए हैं पहले राउंड से।

तेज गेंदबाज ने कुछ समय पहले ये रील वीडियो शेयर की थी

close whatsapp