न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की तारीफों के बांधे पुल - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल की तारीफों के बांधे पुल

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में हो रही है।

Rohit Sharma & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)
Rohit Sharma & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X)

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में हो रही है। इस बीच टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने अपने ओपनिंग साथी यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की है। बता दें कि रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग 2023 में वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान शुरू की थी।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘यशस्वी जायसवाल काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। चाहे कोई भी परिस्थिति हो उन्हें अपने खेल के बारे में अच्छी तरह से पता है। वो अभी भी युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें जज करना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि, उनके अंदर सभी तरीके की सामग्री है। उन्होंने काफी मुश्किल परिस्थिति का सामना किया है और सफलता हासिल की है।

यह रिस्क था जो हम लेने के लिए तैयार थे: रोहित शर्मा

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रोहित और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती तीन ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में किसी भी टीम ने इतनी जल्दी 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है। यही नहीं टीम ने 10.1 ओवर में 100 रन बनाए थे, जो कि अपने आप में एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा ने इसको लेकर मैच के बाद कहा था कि, ‘बल्लेबाजों को इसी मानसिकता के साथ खेलना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखना चाहिए। यह एक रिस्क था जो हम लेने के लिए तैयार थे, क्योंकि अगर आप ऐसे बल्लेबाजी करते हैं तो टीम कम स्कोर पर भी ऑलआउट हो सकती है। लेकिन हम लोग तैयार थे भले ही टीम 100 या 150 के अंदर ऑलआउट हो जाती तो भी।’

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 24 अक्टूबर से हो रही है। 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?