Yashasvi Jaiswal ने दिखाया एटीट्यूड, तस्वीर लेने का प्रयास कर रहे फैन्स को किया Ignore
युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को मीडिया ने किया था मुंबई में स्पॉट।
अद्यतन - जनवरी 26, 2025 5:44 अपराह्न

काफी कम समय में Yashasvi Jaiswal ने इंंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया है, ऐसे में उनके फैन्स की संख्या भी लाखों में है। दूसरी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें ये युवा बल्लेबाज अपने ही फैन्स को एटीट्यूड दिखाते हुए नजर आया और साथ में तस्वीर लेने से साफ मना कर दिया।
रणजी मैच में सुपर फ्लॉप रहे थे Yashasvi Jaiswal
जम्मू कश्मीर के खिलाफ हुए रणजी मैच में मुंबई टीम से रोहित के अलावा Yashasvi Jaiswal भी खेल रहे थे, जहां हिटमैन की तरह ये युवा खिलाड़ी भी अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुआ। जहां जम्मू कश्मीर के खिलाफ यशस्वी ने पहली पारी में सिर्फ 4 रन ही बनाए, तो दूसरी पारी में ये खिलाड़ी महज 26 रन बनाकर आउट हो गया था।
Yashasvi Jaiswal ने अपने ही फैन्स को दिखाया एटीट्यूड
*युवा बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal को मीडिया ने किया था मुंबई में स्पॉट।
*जहां इस दौरान कुछ फैन्स इस बल्लेबाज को सेल्फी लेने के लिए रोक रहे थे।
*लेकिन यशस्वी ने नहीं सुनी फैन्स की बात और वो अपनी कार में जाकर बैठ गए।
*उसके बाद भी फैन्स लेने लगे सेल्फी, तो बल्लेबाज हाथ जोड़ता हुआ नजर आया।
ये वीडियो वायरल हो रहा है Yashasvi Jaiswal का
कप्तान और सेलेक्टर्स ने बड़ा दाव खेला है यशस्वी को लेकर
कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां दोनों ही टीम में यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है। वहीं उनका टीम में नाम देख हर कोई हैरान था, जिसका कारण ये है कि यशस्वी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है और उसके बाद भी उनका टीम में चयन किया गया है। ऐसे में देखना होगा की उनको अंतिम 11 में मौका मिलता है या नहीं। वैसे टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, वहीं टीम इंडिया के ग्रुप में बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम है।