वनडे में अपना जलवा दिखाने के लिए Yashasvi Jaiswal हैं बेकरार, नेट्स में किया बल्ले से वार - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे में अपना जलवा दिखाने के लिए Yashasvi Jaiswal हैं बेकरार, नेट्स में किया बल्ले से वार

इंग्लैंड के खिलाफ Yashasvi Jaiswal कर सकते हैं अपना वनडे डेब्यू।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

Yashasvi Jaiswal ने टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 और टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखा दिया है, वहीं अब बारी वनडे क्रिकेट की है। ऐसे में ये खिलाड़ी इस प्रारूप में के लिए GYM से लेकर नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा है, जिसका नजारा उनकी नई रील वीडियो में देखने को मिला है।

टीम इंडिया के साथ जुड़ा सीरीज से पहले एक और खिलाड़ी

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, ऐसे में सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम के साथ एक नया खिलाड़ी जुड़ गया है। जहां स्पिन गेंदबाज Varun Chakaravarthy को टीम इंडिया में शामिल किया गया है, जिन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे।

Yashasvi Jaiswal ने नेट्स में लगा दी अपनी पूरी जान

*इंग्लैंड के खिलाफ Yashasvi Jaiswal कर सकते हैं अपना वनडे डेब्यू।
*ऐसे में ये बल्लेबाज तीन मैचों की सीरीज के लिए कड़ा अभ्यास कर रहा है।
*यशस्वी ने नेट्स में लगाए कई कमाल के शॉट, दिखे शानदार लय में।
*अपनी रील वीडियो में दिखे काफी खुश भी, कैप्शन में लिखा-Hungry as ever।

ये नई रील शेयर की है Yashasvi Jaiswal ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

एक नजर डालते हैं बल्लेबाज की इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Forbes India (@forbesindia)

इंग्लिश टीम का फोकस दमदार वापसी करने पर है

इंग्लैंड टीम काफी उम्मीदों के साथ भारत के दौरे पर आई थी, लेकिन ये उम्मीदें टी20 सीरीज में ही खत्म हो गई। जहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से मात दी थी, इस दौरान भारतीय गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने धाकड़ प्रदर्शन किया था। ऐसे में अब इंग्लिश टीम वनडे सीरीज को अपने नाम करने का प्रयास करेगी, लेकिन टीम के लिए ये काम इतना आसान नहीं होगा। दूसरी ओर इस सीरीज के खत्म होते ही इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान रवाना हो जाएगी, तो टीम इंडिया के सभी मैच इस टूर्नामेंट के दुबई में होंगे और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है।

close whatsapp