WI vs IND: तीसरे टी-20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने किया अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू, तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: तीसरे टी-20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने किया अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू, तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

यशस्वी जायसवाल ने इसी दौरे में टेस्ट फॉर्मेट में भी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-Twitter)

इस समय गयाना में वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल अपना अंतरराष्ट्रीय टी-20 डेब्यू कर रहे हैं। बता दें, यशस्वी जायसवाल ने इसी दौरे में टेस्ट फॉर्मेट में भी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। तमाम लोग यही दुआ कर रहे होंगे की यशस्वी इस मुकाबले में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करें और भारतीय टीम के लिए इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मैच जिताऊं खेले।

बता दें, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें मेजबान वेस्टइंडीज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अभी तक वो 2-0 की बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय टीम के लिए यह तीसरा टी-20 मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और टीम के लिए शानदार शतक जड़ा था। इस समय यशस्वी काफी अच्छे फॉर्म में हैं।

इसी दौरे में यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट मुकाबला की भारतीय टीम की पहली पारी में 387 गेंद में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 74 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 30 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

तीसरा टी-20 मुकाबला जीतना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी

भारतीय प्लेइंग XI में इस तीसरे टी-20 मुकाबले में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन और रवि बिश्नोई की जगह यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। इस समय यशस्वी जायसवाल काफी अच्छे फॉर्म में है और वो इसी को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

वेस्टइंडीज टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। जेसन होल्डर चोटिल होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह रोस्टन चेज को इस मैच में खेलते हुए देखा जाएगा। अब देखना यह है कि क्या भारत इस मैच को जीत पाएगा या वेस्टइंडीज टीम इस तीसरे टी-20 को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगा।

https://twitter.com/BGMIExplorer/status/1688919415000350721?s=20

 

close whatsapp