IND vs AFG: चोटिल विराट कोहली को अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रिप्लेस करेंगे यशस्वी जायसवाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी।
अद्यतन - जून 6, 2026 2:19 अपराह्न

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, आज 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से हो चुकी है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून को धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले से होगी। दूसरी ओर, इस वनडे सीरीज से विराट कोहली चोटिल होने की वजह से बाहर हो चुके हैं।
आज 6 जून, शनिवार को बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान वनडे सीरीज में चोटिल विराट कोहली को यशस्वी जायसवाल रिप्लेस करने वाले हैं। फिलहाल, जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि, वह मुकाबले के पहले ही दिन 32 गेंदों में 24 रन बनाकर मोहम्मद सलीम साफी के खिलाफ कैच आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। हालांकि, जायसवाल को भारत के लिए व्हाइट बाॅल से ज्यादा रेड बाॅल क्रिकेट में अधिक खेलने का मौका मिला है।
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेट स्क्वाॅड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
*नोट- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर है
जायसवाल के व्हाइट बाॅल क्रिकेट पर नजर
एक तरफ जहां यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं। तो वहीं, उन्हें अब तक चार के क्रिकेट करियर में 4 वनडे और 23 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है। जायसवाल ने वनडे की चार पारियों में 57 की औसत से कुल 171 और टी20 में 36.15 की औसत से कुल 723 रन बनाए हैं। देखने लायक बात होगी अगर उन्हें वनडे सीरीज में मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?