दूसरे टी-20 में जमकर बोला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल वापस लौटे पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे टी-20 में जमकर बोला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल वापस लौटे पवेलियन

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टी-20 मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा।

यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में 25 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की तूफानी पारी खेली। यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, पहले टी-20 मैच में यशस्वी ने 7 गेंदों में 22 रन बनाए थे। उस मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे लेकिन दूसरे टी-20 में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली।

नाथन एलिस ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसपर यशस्वी जयसवाल ने कड़ा प्रहार करना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप की ओर गई जहां एडम जम्पा ने काफी अच्छा कैच पकड़ा। भारत को पहला झटका लग चुका है लेकिन टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बता दें, 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। पहले मैच में भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने काफी अच्छी पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब दूसरे टी-20 को भी मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

फिलहाल दूसरे टी-20 की बात की जाए तो भारत काफी अच्छी स्थिति में है और ऐसा कहा जा सकता है की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकती है। ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगा। यशस्वी जायसवाल ने भारत को अच्छी शुरुआत दे दी है। ऑस्ट्रेलिया को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें भारत के जल्द से जल्द विकेट गिराने होंगे वरना उन्हें बड़े टारगेट का पीछा करना पड़ सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?