इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धागा खोल प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल ने जीता ICC का ये बड़ा अवाॅर्ड 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

Advertisement

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हुई है। इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा था। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 9 पारियों में 89 की औसत से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 712 रन बनाए थे।

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर, अब जायसवाल को इस शानदार प्रदर्शन का बड़ा तोहफा मिला है। बता दें कि जायसवाल आईसीसी के फरवरी महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ ( ICC Player Of The Month) का अवाॅर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

22 साल के युवा जायसवाल के लिए यह अवाॅर्ड जीतना, इतनी छोटी से उम्र में जीतना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं हैं। साथ ही जायसवाल को यह अवाॅर्ड मिलने के साथ भारतीय क्रिकेट जगत उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं इस मौके पर जायसवाल को लेकर बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी की है।

देखें बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको जायसवाल के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट और 17 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 1028 और 502 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2024 में एक्शन नजर आएंगे जायसवाल

तो वहीं अब जायसवाल आईपीएल के 17वें सीजन में एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से वह टीम के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से एक रहे हैं, जो टीम के लिए निरंतर प्रदर्शन करते हैं। पिछले सीजन उनके प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने 14 मैचों में 48.07 की औसत से 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से कुल 625 रन बनाए थे।

Advertisement