IND vs AUS 5th T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे गायकवाड़ और जायसवाल, सस्ते में हुए आउट
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Dec 3, 2023 10:42 pm

IND vs AUS 5th T-20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का 5वां मैच आज 3 दिसंबर, रविवार को बैंगलोर में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही है। बता दें कि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं। जायसवाल (21) के चौथे ओवर में कैच आउट होने के बाद गायकवाड़ भी अगले ओवर में 10 रनों पर Ben Dwarshuis की गेंद पर जेसन बेहरेनड्राॅर्फ को कैच थमा बैठे।
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय श्रेयस अय्यर 6* और सूर्यकुमार यादव 2* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक जेसन बेहरेनड्राॅर्फ और Ben Dwarshuis को 1-1 विकेट मिला है।
Both the Indian openers are back in the pavilion.
A brilliant start for Australia.
📸: Jio Cinema pic.twitter.com/KRi41DVjTd
— CricTracker (@Cricketracker) December 3, 2023
5वें टी-20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।
5वें टी-20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।
ये भी पढ़ें- Mitchell Johnson ने चीफ सेलेक्टर के रूप में जॉर्ज बैली की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल