सोशल मीडिया पर अख्तर-शमी के बीच में छिड़ी बहस को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोशल मीडिया पर अख्तर-शमी के बीच में छिड़ी बहस को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया।

Shoaib Akhtar, Wasim Akram and Mohd Shami (Pic Source-Twitter)
Shoaib Akhtar, Wasim Akram and Mohd Shami (Pic Source-Twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर यह ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें, तमाम लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि पाकिस्तान इंग्लैंड को हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप हासिल करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

इस मैच को लेकर तमाम विशेषज्ञों और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना की है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बीच सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया।

इस ट्वीट को मोहम्मद शमी ने रिट्वीट कर लिखा की सॉरी भाई, इसे कर्मा कहते हैं।’ अब शमी के इस रिट्वीट पर वसीम अकरम ने बड़ा बयान दिया है।

मोहम्मद शमी के रिट्वीट पर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

ए स्पोर्ट्स में बातचीत के दौरान ट्विटर पर छिड़ी बहस को लेकर वसीम अकरम ने कहा कि, ‘हमें न्यूट्रल लेना चाहिए। सभी भारतीय काफी बड़े देशभक्त है और मुझे उससे कोई समस्या नहीं है। हम सब को देशभक्त होना चाहिए। लेकिन उसकी जगह जलती पर तेल डालना, ट्वीट पर ट्वीट करना, यह मत करो भाई।’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी इसी बातचीत का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि, ‘आपको कुछ लाइक्स के लिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। चाहे भारत के क्रिकेटर हो या पाकिस्तान के या किसी भी और देश के हम सब एक परिवार हैं। इसीलिए हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और एक दूसरे के फैसलों की इज्जत करनी चाहिए। हमारी भी अपनी कुछ जिम्मेदारियां हैं।’

बता दें, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। यही नहीं उन्होंने गेंदबाजी में 1 विकेट भी झटका। कप्तान जोस बटलर ने 26 रन का योगदान दिया। हैरी ब्रुक ने 20 और मोईन अली ने 19 रन बनाए।

close whatsapp