रोहित शर्मा की वजह से सूर्यकुमार यादव को मिली टीम इंडिया में एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा की वजह से सूर्यकुमार यादव को मिली टीम इंडिया में एंट्री

"रोहित हमेशा मेरे साथ खड़े थे और मुझे रन बनाने के लिए प्रेरित करते थे"- सूर्यकुमार

Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav
Rohit Sharma and Suryakumar Yadav. (Photo Source: Twitter/Suryakumar Yadav

घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद, सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। यही नहीं कुछ महीने बाद, उन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जहां उन्होंने 20 गेंदों पर 31* रन बनाए और भारत को मैच जिताने में मदद की। यादव ने हाल ही में रोहित द्वारा दिए गए प्रेरणादायी स्पीच और अपने पहले रणजी मैच को लेकर बड़ा बयान दिया।

यादव ने यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान मनाए गए अपने 30वें जन्मदिन के जश्न को याद किया। मुंबई इंडियंस (एमआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि केक काटने के बाद रोहित ने उन्हे कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और संदेश दिया कि वह इंडिया कैप से ज्यादा दूर नहीं है। यादव ने आगे कहा कि रोहित हमेशा उनके सपोर्ट करते रहे हैं, और चाहते हैं कि वह लगातार रन बनाते रहें।

सूर्यकुमार यादव ने यूट्यूब के शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में कहा कि, रोहित शर्मा ने उनसे कहा था कि, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, कड़ी मेहनत करते रहें, आप इंडिया कैप से ज्यादा दूर नहीं हैं। सूर्या ने आगे कहा कि, रोहित शर्मा ने हमेशा मेरा साथ दिया है।

उन्होंने हमेशा मुझे कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी है। वे हमेशा कहते हैं कि जब भी स्कोर करो अगले गेम में फिर से इसे दोहराओ। ऐसा बार-बार करो और सेलेक्शन के लिए बार-बार दरवाजा खटखटाओ, यदि दरवाजा नहीं खुलता है तोड़ दो।

रोहित शर्मा का रवैया एक जैसा ही रहा है: सूर्यकुमार यादव

जब मैंने घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था तो वो मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। तब से लेकर आज तक वे जिस तरह से खिलाड़ियों को हमेशा मोटिवेट करते हैं उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मैदान पर रोहित का रवैया और खिलाड़ियों को प्रेरित करने के उनके तरीके नहीं बदले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अपनी आंखें बंद करके रोहित के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें अभी भी 2010/11 का वो रणजी ट्रॉफी सीजन याद आता है।

close whatsapp