'इसमें बहुत पैसे मिल रहे हैं...'- क्लाइव लॉयड के अनुसार खिलाड़ियों को सिर्फ खेलना चाहिए आईपीएल! - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘इसमें बहुत पैसे मिल रहे हैं…’- क्लाइव लॉयड के अनुसार खिलाड़ियों को सिर्फ खेलना चाहिए आईपीएल!

यह बात हमेशा चर्चा का विषय रहती है कि खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा बनना चाहिए या फिर नहीं?

Clive Llyod (Photo Source: Twitter)
Clive Llyod (Photo Source: Twitter)

क्रिकेटर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ दूसरे देशों के फ्रेंचाइजी लीगों का भी हिस्सा बनते हैं। देश के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाना हर खिलाड़ी के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। लेकिन फ्रेंचाइजी लीग खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती है जहां वो अपना शानदार खेल दिखाते हुए नेशनल टीम में जगह बना पाते हैं। आईपीएल (IPL) क्रिकेट की दुनिया की बहुचर्चित लीग है।

आईपीएल और फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा बनने के लिए कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय दौरे भी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं। यह बात हमेशा चर्चा का विषय रहती है कि खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा बनना चाहिए या फिर नहीं? इसी चर्चा को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड ने बड़ा बयान दिया है।

क्रिकेटर्स को हमेशा क्यों टारगेट किया जाता है- क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्लाइव लॉयड का कहना है कि हर एक खिलाड़ी का हक है कि वो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाए। और अगर खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे लीग खेलकर पैसे मिल रहे हैं तो इसमें बुरा कुछ नहीं है। क्लाइव लॉयड ने Revsportz पर ‘Backstage With Boria’ शो पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हम कैरी पैकर के पास इसलिए गए क्योंकि हमें कीमत का पता नहीं था।’

‘ये लोग जानते हैं कि वे किस लायक हैं लेकिन मुझे लगता है कि अगर आईपीएल उनके जीवन का इतना अहम हिस्सा है तो बस उन्हें विंडो दे ताकि वो आईपीएल खेल सकें। आईपीएल से खिलाड़ी काफी अच्छाई कमाई कर रहे हैं और इसी वजह से उनको एक अलग विंडो मिलना चाहिए।’

यह भी पढ़े- 5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए

क्लाइव लॉयड ने आगे कहा, ‘ये कतई ना भूलें कि आप अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन इस गेम को दे रहे हैं तो फिर क्यों ना इसका मुआवजा मिले। जब माइकल जॉर्डन और दुनिया भर के फुटबॉलर्स पैसे कमाते हैं तब कोई कुछ नहीं बोलता है क्रिकेट को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है।’

साथ ही क्लाइव लॉयड ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को इन लीगों में खेलने से रोका नहीं जा सकता लेकिन उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि, उनकी अनुपस्थिति से देश को ज्यादा नुकसान ना हो।

 

close whatsapp