एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद कैसे जीवन में आ जाता बदलाव इसको लेकर साक्षी धोनी ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद कैसे जीवन में आ जाता बदलाव इसको लेकर साक्षी धोनी ने किया बड़ा खुलासा

साक्षी धोनी के अनुसार आपको परिस्थितियों के अनुसार ढलना पड़ता है।

MS Dhoni and his wife Sakshi Singh Dhoni
MS Dhoni and his wife Sakshi Singh Dhoni. (Photo Source: Instagram)

किसी भी स्पोर्ट में एक खिलाड़ी का जीवन आम लोगों से काफी अलग देखने को मिलता है। जिसमें यदि वह खिलाड़ी मैदान के अंदर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो उसका दबाव उनके परिवार पर भी साफतौर पर देखने को मिलता है। इसमें सबसे ज्यादा दबाव उन क्रिकेटर्स की पत्नियों पर देखने को मिलता है। जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने खुलकर बात की है।

लगभग एक दशक पहले दोनों ही शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद इस कपल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा भी देखने को मिलती है। जिसके फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी ने हाल में ही फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी एक वीडियो में बातचीत करते हुए एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की पत्नी होने के चलते किन चीजों का सामना करना पड़ता है, उसको लेकर बात की।

इस वीडियो में साथी धोनी ने कहा कहा कि, ‘शादी के बाद सभी महिलाओं की जिंदगी बदलती है। औरों के पति ऑफिस जाते हैं, लेकिन हमारे पति क्रिकेट खेलने जाते हैं. तो हमें तालमेल बैठाना पड़ता है और खुद को उस तरह से बदलना पड़ता है जैसा कि वे चाहते हैं ताकि उन पर किसी तरह का दबाव न आए।’

आपको जज किया जाएगा जब आप एक क्रिकेटर की पत्नी होती हैं

33 साल की साक्षी ने अपनी इस बातचीत के दौरान आगे कहा कि, एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद आपकी निजी जिंदगी खत्म सी हो जाती है। आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है। आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे होते हैं, ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसा कि आप आम तौर पर रहते हैं। कुछ भी करो तो लोगों की नजर आप पर रहती है और आपके बारे में बातें शुरू हो जाती है, लोग कई सवाल खड़े करते हैं, जिसमें यदि आप अपने दोस्तों के साथ भी समय बिताते हैं, तो भी बातें होती हैं।’

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2022 के सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। जिसमें इस बार हुए मेगा ऑक्शन के बाद टीम में कई नए खिलाड़ी भी खेलते हुए देखने को मिलने वाले हैं।

यहां पर देखिए उस वीडियो को:

close whatsapp