‘आपने आने वाली पीढ़ी को प्रेरित किया है’- लोगों ने रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर दी बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।
अद्यतन - अप्रैल 30, 2022 2:02 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। रोहित का यहां तक का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भारत को कई मुकाबले जिताए हैं। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी जिताने के पीछे भी रोहित शर्मा का ही हाथ रहा है।
रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस उम्र में भी उनकी बल्लेबाजी देखना सरहानीय है। रोहित का अगला मकसद है आईसीसी ट्रॉफी को जीतना। आने वाले 2022 आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में उनका यही मकसद होगा की वो इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करें और वर्ल्ड कप के साथ भारत आएं।
हालांकि वर्तमान में रोहित का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। IPL 2022 में मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबले खेले हैं और सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन लोगों को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी मुंबई के नाम ही रही है। अगर इस संस्करण को हटा दें तो मुंबई का प्रदर्शन बाकी सब संस्करण में देखने योग्य रहा है। उन्होंने हमेशा दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर दी है। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन अगले साल के टूर्नामेंट में वो बेहतर वापसी करने की सोच के साथ उतरेगी।
दिग्गज क्रिकेटरों ने रोहित शर्मा के जन्मदिन पर दी अपनी प्रतिक्रिया:
We all have that one friend who laughs when you are angry;) Happy birthday brother @ImRo45 may you score tons of runs and achieve greater heights on field #HappyBirthdayRohit pic.twitter.com/BIDNHkEN1B
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 30, 2022
Birthday greetings to the only batsman who’s given me nightmares as a captain. Thankfully I don’t captain anymore @ImRo45 pic.twitter.com/XzpEc9Ptal
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 30, 2022
Happy birthday brotherman 🎂 this is the time to back yourself and hit it out of the park like you always have 💪🏻👊🏻 Sending you loads of love and good wishes on your special day ❤️🤗 @ImRo45 pic.twitter.com/kpxDGrdBem
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 30, 2022
Class has a name "Rohit Sharma" Happy birthday captain @ImRo45!#HappyBirthdayRohitSharma pic.twitter.com/yF3FBFoO9Z
— Unmukt Chand (@UnmuktChand9) April 30, 2022
Happy Birthday @ImRo45 😁 pic.twitter.com/W2uGU16mj2
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 30, 2022
Happy Birthday Champ ❤️😘 pic.twitter.com/08xpKTe519
— Priyã Pãndit🚩🚩 (@_Pandey_45) April 30, 2022
Many many happy returns of the day @ImRo45 🤗 God bless you with tons of happiness and success in the coming year. pic.twitter.com/k3gm8xAZ0w
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 30, 2022
Happy birthday @ImRo45 🤗 Wish you lots of success and joy in the year ahead. pic.twitter.com/3HPtslqmF7
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) April 30, 2022
Wish you a very happy birthday skip @ImRo45 🤗 Have a wonderful year! pic.twitter.com/Hgts87BXg1
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) April 30, 2022
My best wishes to the master of cricket @ImRo45 champ. You have made all of us proud & inspired generations to come! May God bless you with the best always! 🙌🤗 #HappyBirthdayRohitSharma pic.twitter.com/NcaTrlozvS
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 30, 2022
Wishing you a very happy birthday Sham!
May you always keep up with the humour and put a smile on everyone's face and be the loving family man you always are ❤️❣️💕#HappyBirthdayRohit pic.twitter.com/KyprnycATG— DK (@DineshKarthik) April 30, 2022
Wishing you a very Happy Birthday @ImRo45! May this year be a extra special one for you leading 🇮🇳 in the T20 World Cup in Australia. Good Luck & All the best #HappyBirthdayRohit
— S.Badrinath (@s_badrinath) April 30, 2022
Happy birthday brother man, keep growing! @ImRo45 pic.twitter.com/BZyfS279Xw
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) April 29, 2022
Happy birthday Cuz @ImRo45 have a beauty bro.
— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) April 29, 2022
Happy Birthday Captain! 🎉 Thanks for always inspiring and believing in me. Wishing you a great year ahead. @mipaltan @ImRo45 pic.twitter.com/LBIUh3N03f
— Hrithik Shokeen (@Hrithik14S) April 29, 2022
टी-20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वैसे तो रोहित शर्मा ने तीनों ही फॉर्मेट में अपना दबदबा बना रखा है लेकिन टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज है। रोहित ने अभी तक 125 टी-20 मुकाबलों में 32.48 के औसत और 139.55 के स्ट्राइक रेट से 3313 रन बनाए हैं। जिसमें 26 अर्धशतक और 4 शतक मौजूद है।
इसके अलावा रोहित ने 230 वनडे मुकाबलों में 48.6 के औसत से 9283 रन बनाए हैं जिसमें 44 अर्धशतक, 29 शतक और 3 दोहरे शतक शामिल है। बता दे तीन दोहरे शतक बनाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा आज तक किसी ने 2 दोहरे शतक वनडे में किसी ने नहीं लगाए। टेस्ट की बात करें तो रोहित के नाम 45 मुकाबलों में 46.13 के औसत से 3317 रन बनाए हैं जिसमें 14 अर्धशतक, 8 शतक और 1 दोहरा शतक भी शामिल है।