'यह कोई समाधान नहीं है..'- वाइड और नो बॉल में DRS नियम को लेकर हर्षल पटेल ने जाहिर की नाराजगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह कोई समाधान नहीं है..’- वाइड और नो बॉल में DRS नियम को लेकर हर्षल पटेल ने जाहिर की नाराजगी

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी।

Harshal Patel (Photo Source: Twitter)
Harshal Patel (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सभी टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार आईपीएल लीग में कुछ नए नियम दिखने वाले हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

महिला प्रीमियर लीग में वाइड बॉल और नो बॉल गेंदो के लिए DRS नियम की शुरूआत की गई है। ऐसा ही कुछ हमें आईपीएल के इस सीजन में देखने को मिलने वाला है। इसी बीच RCB खिलाड़ी हर्षल पटेल ने इस नियम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वाइड और नो बॉल पर DRS नियम पर हर्षल पटेल ने कही यह बात

आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। आईपीएल में वाइड और नो बॉल DRS नियम को लेकर इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस नियम को गलत बताया है।

हर्षल पटेल ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘तकनीक निश्चित रूप से उन स्थितियों में सहायक हो सकती है जहां आप हर एक चीज को अलग कर सकते हैं। लेकिन ये गेंदे हमेशा ग्रे होने वाली है। खासकर वाइड लाइनें क्योंकि आप वास्तव में नहीं आंक सकते कि बल्लेबाज कितना आगे बढ़ा है? क्या गेंद उसकी पहुंच के भीतर थी या फिर डिलिवरी का एंगल क्या था?’

यह समस्या का समाधान नहीं है- हर्षल पटेल

हर्षल पटेल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि एक दाएं और बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए वाइड और नो बॉल के फैक्टर अलग-अलग होते हैं। हर्षल पटेल ने वाइड और नो बॉल DRS नियम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, मुझे नहीं पता कि निर्णय लेते समय कितने कारकों को ध्यान में रखा जाएगा। जाहिर है बहुत से कारकों को ध्यान में नहीं रख सकते क्योंकि इसमें बहुत समय लगेगा। लेकिन मेरी राय में यह समाधान नहीं है।’

close whatsapp