'टी-20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी तरह उन्हें टीम में शामिल किया जाए'- टिम डेविड को लेकर बोले वॉटसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘टी-20 वर्ल्ड कप से पहले किसी भी तरह उन्हें टीम में शामिल किया जाए’- टिम डेविड को लेकर बोले वॉटसन

टिम डेविड ने आईपीएल में जो किया, वो मैंने लंबे समय से नहीं देखा है- शेन वॉटसन

Shane Watson & Tim David (Photo Source: Twitter)
Shane Watson & Tim David (Photo Source: Twitter)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और खेल के दिग्गजों में से एक शेन वॉटसन चाहते हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर के क्रिकेटर टिम डेविड को अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का एक तरीका निकाले। डेविड, जिन्होंने अपनी घरेलू टीम सिंगापुर का प्रतिनिधित्व किया है, वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली के साथ बातचीत कर रहे थे। आपको बता दें कि डेविड ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं।

टी-20 विश्व कप इस साल अक्टूबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना है। मेजबान और गत चैंपियन अपने घर पर अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, डेविड न केवल सिंगापुर के लिए, बल्कि इस सीजन में आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे।

शेन वॉटसन ने टिम डेविड को लेकर दिया बड़ा बयान

ESPNcricinfo के हवाले से शेन वॉटसन ने कहा कि, “मैंने वास्तव में आईपीएल तक उसे बिल्कुल भी नहीं देखा था और वहां उसने जो किया उसे देखकर मुझे ऐसा लगा कि ये चीज मैंने लंबे समय से नहीं देखा। ये युवा खिलाड़ी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आते ही बस हावी हो रहा है। वो गेंद को ऐसे हिट कर रहा था जिसे मैंने वास्तव में अतीत में नहीं देखा था। आप बस उसे अपनी टीम में शामिल करने का एक रास्ता ढूंढे।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कुछ समाय पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए इस वर्ल्ड कप का महत्त्व बताया था और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों का भी उल्लेख किया था, जो इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने कहा था कि दबाव की स्थितियों के दौरान डेविड की पावर-हिटिंग क्षमता टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

फिंच ने कहा कि, “मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि टिम के लिए समय आएगा। वह टीम के लिए मूल्यवान संपत्ति है। जिन खिलाड़ियों के पास इतनी ताकत है, जो कुछ ओवर फेंक सकते हैं, वे मैदान में अच्छे हैं, वे कई टी-20 टीमों में शामिल हो जाएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि इसमें कोई संदेह नहीं है, अगले विश्व कप तक वो किसी न किसी तरीके से टीम में जरूर आ जाएंगे।”

close whatsapp