'मानसिकता ज्यादा महत्वपूर्ण है, स्किल कहीं नहीं जाएगा'- सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मानसिकता ज्यादा महत्वपूर्ण है, स्किल कहीं नहीं जाएगा’- सूर्यकुमार यादव को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 50 रन।

KL Rahul Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)
KL Rahul Suryakumar Yadav (Photo Source: X/Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल (22 सितंबर) मोहाली में खेला गया। इस मैच में वैसे तो सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन जिस बल्लेबाज का प्रदर्शन देख सभी लोग खुश हुए वो थे सूर्यकुमार यादव। आपको बता दें कि सीरीज शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर सवाल उठ रहे थे।

दरअसल T20I के नंबर एक बल्लेबाज SKY वो वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। इसी वजह से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट यही चाहते थे कि सूर्या जल्द से जल्द फॉर्म में लौटें और ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में देखने को मिला। SKY ने पहले वनडे मैच में धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 50 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव की इस बल्लेबाजी को देख टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि मैच से पहले क्रिकबज द्वारा यह बताया गया कि मोहाली में मैच के बाद, सूर्यकुमार यादव उन बल्लेबाजों में से एक थे जो मैच खत्म होने के बाद नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए दिखे और उनके साथ वहां रविचंद्रन अश्विन भी थे। दोनों ने कुछ देर तक बल्लेबाजी की।

सूर्यकुमार यादव को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद एक शो के दौरान भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि क्या इससे खिलाड़ी को मदद मिलती है और क्या वह खुद ऐसा करते थे। इसका जवाब भी सहवाग ने अपने अंदाज में दिया और उन्होंने साथ ही में सूर्यकुमार को कुछ सलाह भी दी। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, “मुझे इसकी जरूरत नहीं थी। जब आप वहां जाते हैं, तो आप अपना 100 प्रतिशत प्रयास करते हैं।

कभी-कभी, आप बाहर निकलते हैं और यह ठीक है। लेकिन मेरे लिए, बस यही था। मैं अगले दिन तक अभ्यास नहीं करूंगा। मुझे नहीं पता कि खेल के बाद वह क्यों लड़खड़ा रहा था, लेकिन मुझे विश्वास था कि आपने इस मैच के लिए तैयारी की थी, आपके पास मौका था, आपने गलती की और बाहर हो गए। गलती पर ध्यान दें, मानसिकता ज्यादा महत्वपूर्ण है। स्किल कहीं नहीं जाएगा, आपको अभ्यास की आवश्यकता नहीं है।”

यह भी पढ़ें: Varanasi Stadium: सचिन तेंदुलकर, जय शाह, कपिल देव सहित क्रिकेट जगत के कई लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर के किए दर्शन

close whatsapp