टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर साथ खेल चुके और अपनी दोस्ती के लिए मशहूर हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन के मौके पर खास पोस्ट साझा किया है। दोनों खिलाड़ियों ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम के जरिए साझा किया है और खास मौके पर अपनी बहनों के लिए एक खास संदेश भी लिखा है।
Advertisement
Advertisement
रक्षा बंधन पर हरभजन सिंह का पोस्ट
फिरकी के फनकार हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रक्षा बंधन के मौके पर भी फैन्स के साथ कुछ तस्वीरों वाला वीडियो साझा किया है जिसमें हरभजन अपनी बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए एक संदेश भी लिखा है।
*बहन से राखी बंधवाते हुए अलग-अलग तस्वीरों का वीडियो किया हरभजन सिंह ने पोस्ट।
*वीडियो में रक्षा बंधन स्पेशल बॉलीवुड का गाना भी लगाया है सिंह ने।
*पोस्ट के कैप्शन में हरभजन ने लिखा- हैप्पी रक्षा बंधन।
यहां देखें हरभजन सिंह का रक्षा बंधन पोस्ट
रक्षा बंधन पर युवराज सिंह ने क्या पोस्ट किया?
टीम इंडिया के सिक्सर किंग यानी युवराज सिंह भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, साथ ही उनके पोस्ट एकदम हट के होते हैं। रक्षा बंधन के मौके पर भी युवराज सिंह ने कुछ ऐसा ही पोस्ट साझा किया और हरभजन की तरह एक गाने के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं लेकिन युवराज ने एक अंग्रेजी गाने को चुना है। साथ ही युवराज के पोस्ट में तस्वीरें भी खास हैं।
*युवराज ने रक्षा बंधन के मौके पर बचपन की तस्वीरें की साझा।
*तस्वीरों में भाई-बहनों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं सिक्सर किंग।
*युवी ने लिखा- ये यादें हमेशा मुस्कान लाती हैं हैप्पी रक्षाबंधन।