IPL 2027: आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए युवराज सिंह
दिल्ली फ्रेंचाइजी से बतौर खिलाड़ी के बाद, अब युवी का कोचिंग करियर शुरू होगा
अद्यतन - अक्टूबर 13, 2026 8:08 अपराह्न

Delhi Capitals appoints Yuvraj Singh assistant and batting coach: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने मैनेजमेंट ने बदलाव किया है। बता दें डीसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को आईपीएल 2027 के लिए टीम का सहायक व बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि बीते समय में युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं। उस समय इस फ्रेंचाइजी का नाम डेल्ही डेयरडेविल्स हुआ करता था। डीसी ने साल 2015 के आईपीएल ऑक्शन में युवराज को रिकाॅर्ड 15 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा था। उस साल के ऑक्शन में युवराज बोली में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट से जुड़ने को लेकर युवराज सिंह ने क्रिकबज के हवाले से कहा “इस फ्रेंचाइजी के साथ मेरा पुराना जुड़ाव है और मैं मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मेरे लिए एक खास मौका है। मैं दादा के साथ मिलकर काम करने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, इस बार कोच के तौर पर। कोचिंग मेरा जुनून है और मैं इस बेहद टैलेंटेड टीम के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”
युवराज सिंह के क्रिकेट करियर पर एक नजर
गौरतलब है कि युवराज का आईपीएल करियर 12 और इंटरनेशनल करियर करीब 18 साल का रहा है। भारत के लिए वह साल 2018 में और आईपीएल में 2019 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए।
भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज ने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24.77 की औसत से 2750 रन और 29.92 की औसत से 36 विकेट हासिल किए। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स), सनराइजर्स हैदराबाद व पुणे वाॅरियर्स इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
ये भी पढ़ें – IND vs WI: चौथे T20 के लिए पुजारा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्यवंशी के बजाए इस खिलाड़ी को सपोर्ट किया