अरे नहीं! सिक्सर किंग युवराज सिंह ने ये किस से पंगा ले लिया?

इस समय यूएई में घूम रहे हैं युवराज सिंह।

Advertisement

Yuvraj Singh (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह का एक अलग ही अंदाज है, क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। साथ ही युवराज जो वीडियो पोस्ट करते हैं, वो काफी हट के होते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है, जहां ताजा वीडियो में वो जानवरों से पंगा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

युवराज सिंह को इस पंगे में मिली करारी हार

मस्त-मौला खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान में कई गेंदबाजों से पंगा लिया है, जिसमें जीत सिक्सर किंग की हुई है। लेकिन इस बार के पंगे में युवी को मुंह की खानी पड़ी है, जिसका वीडियो खुद युवराज ने सोशल मीडिया पर डाला है। साथ ही इस वीडियो में लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं और इस खिलाड़ी की चुटकी ली है। वहीं इस वीडियों में युवी का एक अलग रूप भी देखने को मिला है।

*इस समय यूएई में घूम रहे हैं युवराज सिंह।
*वहां के मशहूर फेम पार्क में Liger के साथ युवराज ने की रस्साकशी।
*रस्साकशी में हार गए युवराज सिंह, खुद ही हार पर हंसने लगे युवी।
*बाद में सिक्सर किंग ने गले में डाल लिया एक बड़ा सांप।

यहां देखें वो रस्साकशी का वीडियो

छक्कों को अलग अंदाज में किया था युवी ने याद

कुछ दिन पहले ही सिक्सर किंग ने जो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे थे, उसे 14 साल पूरे हुए थे। इसी दिन को युवी ने खास अंदाज में याद किया था और एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया था। जिसमें सिक्सर किंग ने उस पल को अपनी घर की छत पर दोहराया था और उस वक्त की बातचीत को याद करते हुए कई खिलाड़ियो को सोशल मीडिया पर टैग भी किया था।

Advertisement