शुभमन की पारी देख युवराज सिंह का दिल हुआ गार्डन-गार्डन, एक कमेंट के जरिए की तारीफ
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद कप्तान गिल ने खास पोस्ट शेयर किया है।
अद्यतन - अप्रैल 22, 2025 11:16 पूर्वाह्न

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस गजब की लय में चल रही है, जहां अब गिल की कप्तानी वाली टीम ने KKR को मात दी है। इस दौरान खुद शुभमन ने भी शानदार पारी खेली, साथ ही मैच के बाद उन्होंने पोस्ट भी शेयर किया और इस पोस्ट उनके खास युवराज सिंह ने भी एक शानदार कमेंट किया।
शुभमन गिल ने 22 गज पर की शानदार बल्लेबाजी
KKR के खिलाफ गुजरात टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान गिल की सेना ने 198 रन बनाए। वहीं GT की तरफ से Sai Sudharsan ने 52 रनों की पारी खेली, तो कप्तान शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 90 रन लगा दिए। दूसरी ओर इस विशाल टारगेट का पीछा KKR नहीं कर पाई और रहाणे की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना पाई।
युवराज सिंह ने शुभमन गिल की पारी के लिए लिखी खास बात
*गुजरात टाइटंस की जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने खास पोस्ट शेयर किया है।
*जहा इस इंस्टा पोस्ट में KKR के खिलाफ हुए मैच की कुछ तस्वीरें शामिल हैं।
*इस पोस्ट पर राशिद खान के अलावा गिल के खास युवराज सिंह ने भी कमेंट किया।
*गिल के इस पोस्ट पर युवराज ने आग वाली इमोजी लगाकर लिखा- Top knock skip।
शुभमन गिल के इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने किया कमेंट
अपनी पारी के बाद क्या बोला GT टीम का ये बल्लेबाज?
गुजरात टीम के अब तक के प्रदर्शन पर डालते हैं नजर
दूसरी ओर गुजरात टीम ने IPL 2025 में टॉप क्लास क्रिकेट खेला है, ऐसे में ये टीम अंक तालिका के टॉप बनी हुई है। वैसे अभी तक GT टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 6 मैच जीते हैं और दो मैच हारे हैं। जिसके बाद टीम के खाते में कुल 12 अंक आ गए हैं और टीम प्लेऑफ में जाने के एक दम करीब खड़ी है। वहीं अंक तालिका में इस समय दिल्ली टीम दूसरे स्थान पर है और RCB तीसरे स्थान पर मौजूद है। आज IPL 2025 में एक ही मैच खेला जाएगा, इस मैच में दिल्ली का सामना LSG से होगा।