अब टीम इंडिया के ये खिलाड़ी निकले मिशन टी20 वर्ल्ड कप पर, तीनों की खुशी देखने लायक थी बॉस - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब टीम इंडिया के ये खिलाड़ी निकले मिशन टी20 वर्ल्ड कप पर, तीनों की खुशी देखने लायक थी बॉस

टीम इंडिया के स्पिनर युजी चहल ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर की है शेयर।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

IPL 2024 के खत्म होते ही, अब बस फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने का इंतजार है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी आधे-आधे बैच में New York पहुंच रहे हैं, इसी कड़ी में अब RR टीम से फ्री होते ही तीन खिलाड़ी अपनी नेशनल ड्यूटी पर लौट आए हैं और तीनों की एक तस्वीर सामने आई है।

विराट कोहली नहीं गए अभी टीम के साथ

वहीं T20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित, सिराज, पंत, कुलदीप सहित कई खिलाड़ी दो दिन पहले New York पहुंच गए हैं, लेकिन इनके साथ विराट कोहली नहीं गए थे। जानकारी के अनुसार किसी पेपर वर्क के कारण कोहली नहीं गए हैं, साथ ही बताया जा रहा है कि कोहली 30 मई को भारत से रवाना हो सकते हैं। वैसे टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के होगा, उसके बाद 9 जून के दिन टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

मिशन टी20 वर्ल्ड कप पर जाने से पहले की खुशी देख रहे हो तीनों की

*टीम इंडिया के स्पिनर युजी चहल ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर की है शेयर।
*जहां इस नई तस्वीर में चहल के साथ जायसवाल, और आवेश खान आ रहे हैं नजर।
*T20 वर्ल्ड कप के लिए New York रवाना होने से पहले की है तीनों की तस्वीर।
*इन तस्वीरों में ये खिलाड़ी नजर आ रहे हैं हद से ज्यादा खुश, जल्द जुड़ेंगे टीम के साथ।

युजी चहल ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

किसने जीता था साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप?

इससे पहले साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसका फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान टीम के बीच हुआ था। जिसमें इंग्लिश टीम ने बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया था, वहीं टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई थी। तो साल 2021 में भी T20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपने नाम किया था।

close whatsapp