युजी चहल वीडियो गेम के जरिए कर रहे हैं IPL की तैयारी, यहां भी जोस बटलर को नहीं छोड़ा
युजी चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Feb 13, 2024 5:26 pm

स्पिन गेंदबाज युजी चहल और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर IPL में एक ही टीम से खेलते हैं, जहां ये दोनों खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पक्की दोस्ती भी है, जिसका नजारा IPL के दौरान कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर चहल ने अब कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रूकेगी।
अब मैदान पर कब नजर आएंगे युजी चहल?
युजी चहल को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए वो टीम में चुने गए थे। लेकिन कप्तान केएल राहुल ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया, जिसके बाद ये खिलाड़ी काफी निराश हुआ था और इस समय चहल हरियाणा से रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अब चहल की 22 गज पर वापसी IPL 2024 के जरिए होगी, जहां वो एक बार फिर से राजस्थान टीम के लिए अपनी फिरकी से कमाल करने का प्रयास करेंगे। वहीं राजस्थान टीम की कप्तानी एक बार फिर से संजू सैमसन करेंगे, साथ ही टीम ने मिनी ऑक्शन में ज्यादा खिलाड़ियों को नहीं खरीदा है और अपने पुराने खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है।
अब युजी चहल दे रहे हैं जोस बटलर को बल्लेबाजी का ज्ञान
*युजी चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो किया है पोस्ट।
*जिसमें स्पिनर चहल वीडियो गेम खेलते हुए आ रहे हैं नजर।
*IPL खेल रहे थे चहल वीडियो गेम में, RR का था मुकाबला।
*वीडियो गेम में जोस बटलर बल्लेबाजी करते दिखे, चहल ने किया टैग।
जोस बटलर को लेकर युजी चहल की इंस्टा स्टोरी
![]()
पुराने दिनों को याद करता रहता है ये खिलाड़ी
IPL 2024 के लिए कुछ इस प्रकार है राजस्थान टीम
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।