तो अब युजी चहल ThrowBack के नाम पर, कप्तान रोहित शर्मा की चापलूसी कर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो अब युजी चहल ThrowBack के नाम पर, कप्तान रोहित शर्मा की चापलूसी कर रहे हैं!

स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है।

Rohit, Pant And Yuzi (Image Credit- Instagram)
Rohit, Pant And Yuzi (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में युजी चहल और कप्तान रोहित शर्मा की दोस्ती किसी से छुपी हुई नहीं हैं, लेकिन हाल के समय में कप्तान रोहित की टीम में मेगा टूर्नामेंट के लिए चहल का चयन नहीं हुआ था। जिसके बाद खबर थी कि चहल रोहित से नाराज हो गए हैं, लेकिन अब इस खिलाड़ी ने फिर दिखा दिया है कि हिटमैन से वो कितना प्यार करते हैं।

कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप की हार से नहीं निकले हैं बाहर

इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, इस सीरीज के जरिए कप्तान रोहित शर्मा की लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी हुई है। लेकिन इस टेस्ट सीरीज के दौरान हिटमैन काफी उदास नजर आ रहे हैं, वहीं उनके उदास रहने का कारण है वर्ल्ड कप ना जीतना है। साथ ही पहले टेस्ट मैच में वो दोनों पारी मिलाकर सिर्फ और सिर्फ 5 रन ही बना पाए हैं और दोनों पारियों में वो रबाडा की गेंद पर आउट हुए थे।

फिर से आई युजी चहल को कप्तान रोहित शर्मा की याद

*स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है।
*इस तस्वीर में उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर पंत नजर आ रहे हैं।
*स्पिनर ने कैप्शन में ThrowBack लिखा है, तीनों खिलाड़ी स्टाइलिश लुक में दिख रहे हैं।
*कुछ दिनों पहले युजी ने हिटमैन के साथ वाली लगाई थी अपने X अकाउंट की DP।

स्पिनर युजी चहल ने आज ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

कुलदीप यादव और चहल की जोड़ी भी है सबसे खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

टीम इंडिया में हुई वापसी, लेकिन मौका नहीं मिला

एशिया कप और वर्ल्ड कप में ना चुने जाने के बाद युजी चहल ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी। अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए वो टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन एक भी मैच में उनको अंतिम 11 में जगह नहीं दी गई। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज वो खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?