रणजी क्रिकेट! ये क्या होता है, आप युजी चहल से इंस्टा रील्स पर डांस करवा लो

काफी समय से क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं स्पिनर युजी चहल।

Advertisement

Yuzi Chahal (Image Credit- Instagram)

धीरे-धीरे स्पिन गेंदबाज युजी चहल टीम इंडिया से दूर होते जा रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है। अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जरूर स्पिनर की एंट्री टीम इंडिया में हुई थी, लेकिन केएल राहुल ने युजी को मौका ही नहीं दिया और ये खिलाड़ी बस अफ्रीका की सैर कर लौट आया है। ऐसे में अब ये खिलाड़ी मैदान से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आता है आए दिन।

Advertisement
Advertisement

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?

दूसरी ओर युजी चहल टीम इंडिया से आखिरी बार कब खेले थे, ये फैन्स को सही से याद भी नहीं है। चहल ने भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 के जनवरी महीने में कीवी टीम के खिलाफ खेला था, तो आखिरी बार वो टीम के लिए टी20 मैच अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में इस स्पिनर को मौका मिलता नहीं है और उन्होंने आज तक टीम इंडिया के लिए लाल गेंद से नहीं खेला है।

क्रिकेट नहीं अब इंस्टा रील्स में मन लगता है युजी चहल का

*काफी समय से क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं स्पिनर युजी चहल।
*साथ ही ये खिलाड़ी इस समय हरियाणा टीम से रणजी में भी नहीं खेल रहा है।
*इस बीच स्पिनर युजी ने नई रील वीडियो पोस्ट की है इंस्टाग्राम पर अपनी।
*रील में Gamers के साथ डांस कर रहा है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी।

देख लो क्या करने में लगे हैं अब युजी चहल

14 फरवरी के दिन खास पोस्ट भी किया था शेयर

BCCI कुछ खिलाड़ियों से नाराज है

जी हां, भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों से नाराज है और उनपर एक्शन लेने का मन बना रहा है, दरअसल, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि जो खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है और फिट है उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलनी होगी। लेकिन ईशान किशन, युजी चहल, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी इस समय रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहा है।

Advertisement