कुलदीप यादव को सगे भाई से ज्यादा प्यार करते हैं युजी चहल, जन्मदिन पर खास पोस्ट किया शेयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुलदीप यादव को सगे भाई से ज्यादा प्यार करते हैं युजी चहल, जन्मदिन पर खास पोस्ट किया शेयर

आज है टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जन्मदिन।

Kuldeep And Chahal (Image Credit- Instagram)
Kuldeep And Chahal (Image Credit- Instagram)

जब भी टीम इंडिया के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों की बात होगी, तो उस लिस्ट में कुलदीप यादव और युजी चहल का नाम सबसे टॉप आएगा। दोनों ही गेंदबाजों ने साथ में कई सारे मुकाबले खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है, वहीं दोनों गेंदबाजों की जोड़ी साथ में बल्लेबाजों का शिकार करने के लिए मशहूर है। दूसरी ओर ये दोनों खिलाड़ी मैदान के बाहर भी पक्के दोस्त हैं।

फिर से दिखेगी ये जोड़ी मैदान पर साथ में

युजी चहल को इस साल ना तो एशिया कप और ना ही वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, ऐसे में कुलदीप को कोई मजबूत साथी नहीं मिला। लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी फिर से मैदान पर साथ नजर आने वाली है,जहां चहल और कुलदीप अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए दिखेंगे। जिसके लिए युजी अफ्रीका भी पहुंच गए हैं और जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

युजी चहल जान भी देने के लिए तैयार हैं कुलदीप यादव के लिए

*आज है टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जन्मदिन।
*वहीं इस खास मौके पर यादव के लिए युजी चहल ने डाला खास पोस्ट।
*इस पोस्ट में हैं दोनों स्पिन गेंदबाजों की कई सारी मजेदार तस्वीरें।
*साथ ही चहल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- Kul-Cha forever

कुलदीप यादव के जन्मदिन पर युजी चहल का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

BCCI ने भी दी स्पिन गेंदबाज को खास दिन की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

चहल ने दिया था कुछ दिनों पहले बड़ा बयान

स्पिन गेंदबाज चहल को मेगा टूर्नामेंट खेलना का काफी कम मौका मिलता है, अगर उनका चयन वर्ल्ड कप टीम में हो भी जाता है तो अंतिम 11 में उन्हें नहीं चुना जाता। इसी को लेकर कुछ समय पहले चहल ने एक बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजें मेरे साथ लगातार हो रही हैं औ अब इन चीजों की मुझे आदत पड़ गई है। वहीं अब देखना अहम होगा की अगले साले होने वाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युजी को जगह मिलती है या नहीं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?