क्या विराट कोहली की ये दोस्ती युजी चहल के साथ सिर्फ कैमरे के सामने है? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या विराट कोहली की ये दोस्ती युजी चहल के साथ सिर्फ कैमरे के सामने है?

कल अपनी पुरानी टीम RCB के खिलाफ खेले थे युजी चहल।

Virat Kohli And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

एक समय ऐसा था जब विराट कोहली (Virat Kohli) RCB टीम के कप्तान हुआ करते थे, तो वहीं युजी चहल ( Yuzvendra Chahal) विराट के खास गेंदबाज थे। लेकिन वक्त के साथ सब बदल गया, पहले विराट ने टीम की कप्तानी छोड़ी और फिर RCB ने युजी का साथ छोड़ दिया। हाल में एक बार फिर से चहल और विराट की तस्वीर सामने आई है।

विराट की कप्तानी में वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए थे युजी चहल

साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे, लेकिन इस वर्ल्ड कप के लिए युजी चहल का चयन टीम इंडिया में नहीं हुआ था। जिसके बाद दोनों के खिलाड़ियों के बीच विवाद की खबरें आई थी, लेकिन इसे लेकर दोनों ने खुलकर आज तक बात नहीं की।

युजी चहल को आज भी दोस्त मानते हैं विराट कोहली?

*कल अपनी पुरानी टीम RCB के खिलाफ खेले थे युजी चहल।
*वहीं मैच से पहले RCB ने शेयर की विराट और चहल की तस्वीर।
*तस्वीर में विराट ने डाल रखा था चहल के गले में हाथ।
*इस पोस्ट को देख फैन्स को याद आग गए पुराने दिन।

RCB ने विराट और युजी चहल की ये तस्वीर की पोस्ट

इन दिनों खूब फन कर रहे हैं RCB के पूर्व कप्तान

दूसरी ओर RCB टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है, जिससे विराट कोहली काफी खुश हैं और खूब मजे कर रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो अनुष्का शर्मा ने शेयर किया था, जिसमें वो कोहली के साथ डांस कर रही थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वायरल हुई रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

close whatsapp