अब बुरे वक्त में स्पिन गेंदबाज युजी चहल को, अपने परिवार का मिल रहा है पूरा साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब बुरे वक्त में स्पिन गेंदबाज युजी चहल को, अपने परिवार का मिल रहा है पूरा साथ

युजी चहल को नहीं मिल रहा है टीम इंडिया से खेलने का मौका।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

आज के समय में टीम इंडिया से अचानक खिलाड़ियों की छुट्टी होती है, जहां इस लिस्ट में स्पिन गेंदबाज युजी चहल का नाम भी शामिल है। चहल भी भारतीय टीम के लिए लगातार क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन अचानक ही उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं उनकी फिर से टीम में वापसी हुई, लेकिन इस बार भी उनको निराशा ही हाथ लगी।

किस्मत साथ नहीं देती युजी चहल की

जी हां, जब भी कोई बड़ा टूर्नामेंट आता है, तो शानदार लय में चल रहे युजी चहल की किस्मत उनका साथ नहीं देती है। साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में वो चुने नहीं गए थे, जिसके बाद साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में उनका चयन हुआ। लेकिन उस टूर्नामेंट में वो एक भी मैच नहीं खेले। जिसके बाद इस साल ना तो उन्हें एशिया कप में चुना गया और ना ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए।

युजी चहल परिवार के साथ हैं, लेकिन धनश्री कहां हैं?

*युजी चहल को नहीं मिल रहा है टीम इंडिया से खेलने का मौका।
*ऐसे में अब ये खिलाड़ी अपने परिवार के साथ बिता रहा है पूरा समय।
*हाल ही में स्पिन गेंदबाज की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आई है सामने।
*जिसमें वो अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ में आ रहे हैं नजर।

सोशल मीडिया पर युजी चहल की ये नई तस्वीर आई है सामने

वनडे सीरीज में भी नहीं दिया स्पिनर को मौका

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसे 2-1 से केएल राहुल की कप्तानी में अपनी नाम भी की थी। इसी सीरीज के जरिए चहल की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, साथ ही सभी को लग रहा था कि वो कुलदीप के साथ फिर से गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, जहां इस गेंदबाज को कप्तान केएल ने एक भी मैच में खेलना का मौका ही नहीं दिया और वो निराशा के साथ भारत लौट आए।

वनडे सीरीज के बाद गेंदबाज का खास सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?